Google Translate Update: गूगल ने अपनी ट्रांसलेट सर्विस के लिए नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट को अब तक का सबसे बड़ा अपडेट कहा जा रहा है। गूगल ट्रांसलेट ने 110 नई भाषाओं के लिए सपोर्ट जारी करने की घोषणा की है। नए अपडेट के साथ गूगल का कहना है कि यह अपडेट दुनिया भर में 614 मिलियन से यूजर्स के लिए भाषा की बाधाओं को तोड़ देगा।
ये नई भाषाएं हुई शामिल
नई भाषाओं में व्यापक रूप से बोली जाने वाली और कम बोलने वाली भाषाएं शामिल हैं, जिसमें स्वदेशी भाषाएं और पुनर्जीवित की जा रही भाषाएं शामिल हैं। लगभग एक-चौथाई नई भाषाएं अफ्रीका से आती हैं, जो आज तक अफ्रीकी भाषाओं के सबसे बड़े विस्तार को दिखाती हैं, जिनमें फॉन, किकोंगो, लुओ, गा, स्वाति, वेंडा और वोलोफ जैसी भाषाएं शामिल हैं।
नई भाषाओं में पंजाबी (शाहमुखी), फारसी-अरबी लिपि (शाहमुखी) में लिखी जाने वाली पंजाबी का एक रूप है और यह पाकिस्तान में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।
दुनियाभर की 8% भाषाओं का सपोर्ट करता है गूगल ट्रांसलेट
यह विस्तार गूगल द्वारा 2022 में जीरो-शॉट मशीन ट्रांसलेशन का उपयोग करके 24 भाषाओं को जोड़ने और 1,000 भाषाओं की पहल के शुरुआत के बाद हुआ है। जहां एक मशीन लर्निंग मॉडल बिना किसी उदाहरण को देखे दूसरी भाषा में अनुवाद करना सीखता है।
कंपनी ने बताया, "हमने 1,000 भाषाओं की पहल की घोषणा की है, जो एआई मॉडल बनाने की प्रतिबद्धता है जो दुनिया भर में 1,000 सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं का सपोर्ट करेगी।" गूगल का कहना कि नए अपडेट के बाद अब गूगल ट्रांसलेट दुनियाभर में बोली जाने वाली भाषाओं में से 8% भाषाओं का सपोर्ट करता है।
