स्पोर्ट्स

कौन है ये सुपरमॉडल, जिसकी वजह से फुटबॉल की सबसे बड़ी संस्था FIFA पर उठे सवाल

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 1, 2023, 05:14 PM IST

Adriana Lima FIFA Controversy: कौन हैं सुपरमॉडल एड्रियना लीमा जिनकी वजह से फीफा एक बार फिर विवादों और सवालों के घेरे में है। फीफा पहले भी कई विवादों में रहा है लेकिन ऐसा पहली बार है जब किसी सुपरमॉडल को लेकर वो सुर्खियों में नजर आ रहा है। क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं।

Image

एड्रियना लीमा और फीफा अध्यक्ष जियानी इनफेनटीनो (Instagram)

FIFA Controversy, Adriana Lima: विश्व में फुटबॉल का संचालन करने वाली सबसे बड़ी संस्था फीफा एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार किसी टूर्नामेंट के संचालन या फिर भ्रष्टाचार से जुड़े विवाद को लेकर नहीं, बल्कि मामला कुछ और है। इस बार फीफा महिला विश्व कप से पांच महीने पहले उसके लिए जिस महिला को टूर्नामेंट का ग्लोबल फैन एमबेस्डर चुना गया है, उसको लेकर सवाल उठे हैं और विवाद खड़ा हो गया है।

फीफा ने पांच महीने बाद होने वाली फीफा महिला वर्ल्ड कप के लिए सुपरमॉडल एड्रियाना लीमा को अपना ग्लोबल फैन एमबेस्डर नियुक्त किया है। लीमा ने इससे पिछली रात फीफा अवॉर्ड्स समारोह में भी खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए थे। इस पूर्व विक्टोरिया सीक्रेट मॉडल की नियुक्ति को लेकर फीफा की महिला सॉकर टास्क फोर्स की एक पुरानी लीडर मोया डॉड ने सवाल उठाए हैं।

मोया डॉड ने फीफा पर तंज कसते हुए कहा है कि फीफा को अपने वैश्विक स्तर के सबसे बड़े महिला टूर्नामेंट के लिए एड्रियाना लीमा को ही क्यों ग्लोबल फैन एमबेस्डर चुनना पड़ा है।

उधर फीफा अध्यक्ष जियानी इनफेनटीनो ने एड्रियाना लीमा की जमकर तारीफ की है और उनको फुटबॉल के हित में काम करने वाली महिला भी बताया है। उनके मुताबिक एड्रियाना फुटबॉल की बड़ी फैन हैं और उनसे मिलकर ये महसूस भी होता है। एड्रियाना लीमा के ट्विटर पर तकरीबन ढाई मिलियन फॉलोअर हैं जबकि इंस्टाग्राम पर उनके 15.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article