स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: महावीर फोगाट ने कहा, विनेश पूरा करेगी मेरा ओलंपिक गोल्ड का सपना

जाने माने पहलवान महावीर फोगाट ने बताया है कि उनकी कौन सी सलाह की बदौलत पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल हुई विनेश फोगाट?

Image

विनेश फोगाट

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • विनेश फोगाट के पास है ओलंपिक पदक जीतने का मौका
  • महावीर फोगाट से सीखा है कुश्ती का ककहरा
  • पिछली बार पदक जीतने से चूक गईं थी विनेश

नई दिल्ली: दो बड़े उलटफेर करके पेरिस ओलंपिक सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली विनेश फोगाट के चाचा और जाने माने कोच महावीर फोगाट ने कहा कि उन्होंने उसे रणनीति को लेकर सलाह दी थी। द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त फोगाट ने पीटीआई वीडियो से कहा,'जापान की लड़की (युइ सुसाकी) बहुत अच्छी पहलवान है जो मैट पर किसी से नहीं हारी। मैंने कहा था कि यह मुकाबला जीतने वाला स्वर्ण का दावेदार होगा और विनेश ने अपनी दृढता और जज्बे से इसे जीत लिया।'

विनेश पूरा करेगी मेरा ओलंपिक गोल्ड का सपना

उन्होंने कहा,'विनेश ने अच्छा बचाव और आक्रमण किया। उसे डेंजर जोन में लाकर चित किया। मैंने उसके साथ वहां गए हरविंदर से कहा था कि जापानी प्रतिद्वंद्वी की पैर पर हमला करने की रणनीति पर ध्यान देना ताकि बचाव अच्छा हो सके। उसने यही किया। पिछले ओलंपिक में भी उसे पदक की उम्मीद थी और इस बार वह निराश नहीं करेगी।'

ओलंपिक गोल्ड की है कमी

विनेश फोगाट भारत के लिए पहले ही कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में उनके नाम तीन गोल्ड मेडल हैं। वहीं एशियाई खेलों में जकार्ता में गोल्ड मेडल 50 किग्रा भारवर्ग में जीत चुकी हैं। 2021 में टोक्यो ओलंपिक में 53 किग्रा भारवर्ग में भाग लिया था। क्वार्टर फाइनल में उन्हें बेलारूसी खिलाड़ी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में उनके पास इस बार ओलंपिक पदक जीतने का शानदार मौका है जिसे वो खाली नहीं जाने देना चाहेंगी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article