स्पोर्ट्स

US Open 2023: अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, खत्म हुआ सिंधू का सफर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 15, 2023, 12:44 PM IST

भारतीय बैडमिंटन के नए स्टार लक्ष्य सेन यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं वहीं पीवी सिंधू का सफर क्वार्टर फाइनल में ही खत्म हो गया।

Image

लक्ष्य सेन

काउंसिल ब्लफ्स (अमेरिका): दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू सीधे गेम में हारकर अमेरिकी ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गईं जबकि लक्ष्य सेन अंतिम चार में पहुंच गए हैं। विश्व रैंकिंग में 12वें स्थान पर काबिज सिंधू को चीन की गाओ फांस जि ने 22-20, 21-13 से हराया। वहीं लक्ष्य ने भारत के ही शंकर मुथुसामी सुब्रहण्यन को 21-10, 21-17 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लक्ष्य का सामना सेमीफाइनल में चीन के लि शि फेंग से होगा जिनके खिलाफ उनका जीत हार का रिकॉर्ड 5-3 का है।

लंबी रैली नहीं लगा पाईं सिंधू

सिंधू को 36वीं रैंकिंग वाली प्रतिद्वंद्वी ने काफी परेशान किया। पहले गेम में सिंधू लंबी रैलियां नहीं लगा सकीं। दूसरे गेम में फांग जि ने सिंधू को स्वाभाविक खेल खेलने ही नहीं दिया। वहीं पुरुष एकल में लक्ष्य ने चेन्नई के 19 वर्ष के शंकर को आसानी से मात दी। उन्होंने 42 रैलियां लगाई जबकि शंकर 27 ही लगा सके। मुकाबला 38 मिनट तक चला।

End of Article