स्पोर्ट्स

Thailand Masters 2025:क्वार्टरफाइनल में पहुंचे किदाम्बी श्रीकांत और एस सुब्रमण्यम

थाइलैंड मास्टर्स में भारत के किदाम्बी श्रीकांत और एस सुप्रमण्यम क्वार्टर ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Image

किदांबी श्रीकांत

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत और एस सुब्रमण्यन ने बृहस्पतिवार को अपने मुकाबले जीतकर थाईलैंड मास्टर्स बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए। श्रीकांत को राउंड 16 के मैच में हांगकांग के 20 साल के जेसन गुनावान को 21-19, 21-15 से हराने में महज 42 मिनट लगे।

इससे पहले उन्होंने गुनावान को पिछले साल बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में हराया था। हालांकि सुब्रमण्यन को इंडोनेशिया के चिको औरा द्वी वारदोयो पर जीत के दौरान मशक्कत करनी पड़ी जिसमें वह पहला गेम गंवा बैठे लेकिन 9-21, 21-10, 21-17 से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। मिश्रित युगल में हालांकि भारत के रोहन कपूर और रूत्विका गाडे की जोड़ी को थाईलैंड की रतचापोल मकासासिथोर्ण और नाटामोन लैसुआन की जोड़ी से 19-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article