चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू होने वाला है जिसमें टीम इंडिया 20 फरवरी को अपना पहला मुकालबला खेलेगी, लेकिन इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म चिंता का कारण बना हुआ है। पहले बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में हिटमैन के बल्ले से रन नहीं आए। जब उन्होंने फॉर्म में वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट का रुख किया तो वहां भी बल्ले ने साथ दिया।
जम्मू और कश्मीर के खिलाफ मैच में रोहित 3 और 28 रन की पारी खेल पाए। वहीं दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर भी दोनों पारियों में नाकाम रहे। अय्यर ने पहली पारी में 11 और दूसरी पारी में 17 रन की पारी खेली। अब अय्यर और रोहित की बैटिंग अप्रोच पर द ग्रेट सुनील गावस्कर ने सवाल उठाया है। उन्होंने आउट होने के तरीकों पर सवाल खड़े किए हैं।
स्पोर्ट्सस्टार कॉलम में गावस्कर ने इन दोनों बल्लेबाजों के अप्रोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तरह से आक्रामक बैटिंग करने के प्रयास में दोनों बल्लेबाजों के विकेट गिरे हैं वह सही नहीं है। आजकल रन बनाने का एकमाकत्र तरीका आक्रामकता को माना जाता है। यह सपाट पिचों पर काम कर सकता है, लेकिन उन पिचों पर जहां गेंद कुछ कर रहा है तो ऐसी स्थिति में अच्छी डिलीवरी को रोकने के लिए एक अच्छी तकनीक होनी चाहिए,'
उन्होंने आगे सिडनी टेस्ट का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी बल्लेबाजों ने कुछ इसी तरह से विकेट गंवाए। अगर वहां कोई और बल्लेबाज 50 रन बना लेता तो मैच का परिणाम कुछ और हो सकता था। उन्होंने तनुश कोटियन और शार्दूल ठाकुर की तारीफ भी की। शार्दूल ठाकुर ने पहली पारी में 51 और दूसरी पारी में 119 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। हालांकि, उनकी यह कोशिश मुंबई को हार से नहीं बचा पाई थी। जम्मू और कश्मीर ने बल्लेबाजों से सजी मुंबई को 5 विकेट से हरा दिया था।
