स्पोर्ट्स

07 June 2023 सुर्खियां खेल की: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का हुआ आगाज, विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने की खेल मंत्री से मुलाकात

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 7, 2023, 04:52 PM IST

07 June 2023 सुर्खियां खेल की: लंदन के ऐतिहासिक मैदान द ओवल पर बुधवार से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले का आगाज हुआ। इस मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। वहीं, विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की।

Image

मोहम्मद सिराज और विरोध कर रहे पहलवान। (फोटो- आईसीसी और बजरंग पूनिया के ट्विटर से)

Photo : Twitter

07 June के खेल सुर्खियां की बात करें तो क्रिकेट फैंस जिस मुकाबले का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह आज से शुरू हो गया। लंदन के द ओवल मैदान पर बुधवार से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबला की शुरुआज हुई। इसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं, दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। वहीं, टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहा भारत गुरुवार को महिला जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में चीनी ताइपे के खिलाफ उतरेगी और अपने अंतिम पूल मैच में सेमीफाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी।

डब्ल्यूटीसी फाइनल का हुआ आगाज

लंदन के ऐतिहासिक मैदान द ओवल पर बुधवार से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का आगाज हुआ। इस मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मुकाबले में दुनिया के टेस्ट नंबर-1 गेंदबाज रवि अश्विन को मौका नहीं मिला। आठ साल के बाद भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इससे पहले 2015 में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और इस मुकाबले का परिणाम ड्रॉ रहा था।

सेमीफाइनल में जगह बनाने लिए भारत को ड्रॉ की जरूरत

प्रतियोगिता में अब तक अजेय रहा भारत गुरुवार को यहां चीनी ताइपे के खिलाफ महिला जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के अपने अंतिम पूल मैच में सेमीफाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगा। भारत ने पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 22-0 से रौंदने के बाद मलेशिया को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराया। अपने पिछले पूल मैच में भारत ने दो गोल से पिछड़ने के बाद कोरिया को 2-2 से बराबरी पर रोका। भारत टीम पूल ए में दो जीत और एक ड्रॉ से सात अंक के साथ शीर्ष पर चल रही है और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए चीनी ताइपे के खिलाफ ड्रॉ भी उसके लिए पर्याप्त होगा।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले पहलवान

ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बजरंग पूनिया की अगुवाई में शीर्ष पहलवानों की खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ उनके आवास पर बुधवार की सुबह बैठक शुरू हो गई। सरकार ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे पहलवानों के साथ समझौता करने का प्रयास जारी रखा है। पिछले एक महीने से भी अधिक समय से चल रहे गतिरोध को समाप्त करने के लिए यह बैठक ठाकुर ने बुलाई है।

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास वापस लिया मोईन ने

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास वापस ले लिया है और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 जून से एजबेस्टन में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज के लिए टीम से जुड़ गए हैं। इस 35 वर्षीय खिलाड़ी ने 2021 में भारत दौरे के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। लेकिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम ने उन्हें अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा। मोईन अली को चोटिल स्पिनर जैक लीच की जगह टीम में शामिल किया गया है। बाएं हाथ के स्पिनर लीच पीठ दर्द के कारण एशेज से बाहर हो गए।

वेस्टइंडीज ने यूएई को हराकर सीरीज में बनाई बढ़त

सलामी बल्लेबाजों ब्रेंडन किंग और जॉनसन चार्ल्स के अर्धशतक और दोनों के बीच पहले विकेट की शतकीय साझेदारी से वेस्टइंडीज ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यूएई को 78 रन से हराकर तीन मैच की सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली। वेस्टइंडीज ने कप्तान के रूप में शाई होप और कोच के रूप में डेरेन सैमी ने यह पहली श्रृंखला जीती है। वेस्टइंडीज की टीम किंग के 64 और चार्ल्स के 63 रन और दोनों के बीच पहले विकेट की 129 रन की साझेदारी के बावजूद 49.5 ओवर में 306 रन पर आउट हो गई।

(भाषा इनपुट के साथ)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article