स्पोर्ट्स

फिर से टॉप रैंकिंग हासिल करने के करीब पहुंचे स्पेन के कार्लोस अल्काराज

Carlos Alcaraz ATP Ranking: दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज अपने करियर में दूसरी बार शीर्ष रैंकिंग हासिल करने के करीब पहुंच गए हैं जिसके लिए उन्हें अब केवल एक जीत की दरकार है। अल्काराज ने मंगलवार को एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट में टेलर फ्रिट्ज़ को 6-7 (2), 7-5, 6-3 से हराया।

Image

कार्लोस अल्काराज

Photo : AP

दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज अपने करियर में दूसरी बार शीर्ष रैंकिंग हासिल करने के करीब पहुंच गए हैं जिसके लिए उन्हें अब केवल एक जीत की दरकार है। अल्काराज ने मंगलवार को एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट में टेलर फ्रिट्ज़ को 6-7 (2), 7-5, 6-3 से हराया। उन्हें अब यानिक सिनर की जगह साल के आखिर में नंबर एक रैंकिंग हासिल करने के लिए या तो अपने ग्रुप के अंतिम मैच में लोरेंजो मुसेट्टी को हराना होगा या फिर सेमीफाइनल में जीत दर्ज करनी होगी।

अल्काराज ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैं इसके बारे में सोचने की कोशिश नहीं कर रहा हूं। लेकिन नंबर एक रैंकिंग के बारे में नहीं सोचना वास्तव में बहुत मुश्किल है।’’ अल्काराज दुनिया के शीर्ष आठ खिलाड़ियों के बीच खेले जा रहे सत्र के इस अंतिम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी पहुंच गए हैं। उन्होंने मुसेट्टी की एलेक्स डी मिनौर पर 7-5, 3-6, 7-5 से जीत से अंतिम चार में अपनी जगह सुरक्षित की।

अगर स्पेन के रहने वाले अल्काराज आगे कोई मैच नहीं जीत पाते हैं और सिनर अपना खिताब बचाने में सफल रहते हैं तो फिर इटली का खिलाड़ी साल के आखिर में भी नंबर एक रैंकिंग पर बना रहेगा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article