स्पोर्ट्स

MC Mary Kom Retirement: छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने लिया संन्यास

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 25, 2024, 12:36 AM IST

छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम ने बुधवार को 41 साल की उम्र में संन्यास का ऐलान कर दिया।

Image

एमसी मेरीकॉम

नई दिल्ली: छह बार की वर्ल्ड चैंपियन और लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की स्टार महिला मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम ने बॉक्सिंग को अलविदा कह दिया है। उन्होंने बुधवार 24 जनवरी, 2024 को एक कार्यक्रम के दौरान अपने संन्यास की घोषणा की। 41 वर्षीय मेरीकॉम साल 2002,2005, 2006, 2008, 2010, 2018 में वर्ल्ड चैंपियन बनी थीं। 2018 में दिल्ली में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने आखिरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। उनसे पहले और दुनिया में और कोई बॉक्सर 6 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम नहीं कर सका। वो ऐसा करने वाली एकलौती बॉक्सर हैं।

जीवन में सबकुछ हासिल किया

मणिपुर के एक छोटे से होते हुए मेरीकॉम सफलता के शिखर पर पहुंची और पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया। मेरीकॉम ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, मेरे अंदर अब भी खेलने भूख है लेकिन दुर्भाग्य से उम्र सीमा खत्म हो जाने के कारण मैं किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकती। मैं और अधिक खेलना चाहती हूं लेकिन मुझे (आयु सीमा के कारण) मुझे यह फैसला लेना पड़ रहा है। मुझे रिटायर होना पड़ेगा। 'मैंने अपने जीवन में सब कुछ हासिल किया है।'

जीवन पर बन चुकी है फिल्म, प्रियंका चोपड़ा ने निभाया था किरदार

एमसी मेरीकॉम का जीवन प्रेरणास्त्रोत रहा है। उनके जीवन पर एक फिल्म भी बन चुकी है जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने उनका अभिनय किया था। मणिपुरी बॉक्सर डिंग्को सिंह की सफलता ने भी उन्हें बॉक्सिंग की ओर आकर्षित किया था। एक बार बॉक्सिंग रिंग में कदम रखने के बाद मेरीकॉम ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिल्म को हर स्तर पर सफलता मिली थी। मेरीकॉम वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। जिन्हें राष्ट्रपति ने मनोनीत किया है।

अवार्ड और पुरस्कार

मेरीकॉम को भारत सरकार ने अर्जुन पुरस्कार(2003), राजीव गांधी खेल रत्न(2009), पद्म श्री (2006),पद्म भूषण (2013) और पद्म विभूषण (2020) से पुरस्कारों से सम्नानित किया है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article