स्पोर्ट्स

Singapore Open: भारत की सिंगापुर ओपन में शुरुआत रही खराब, ये दो धुरंधर पहले ही राउंड में हारकर हुए बाहर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शेखर झा
  • Updated Jun 6, 2023, 05:05 PM IST

Singapore Open 2023: सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज मंगलवार से हुआ। लेकिन, पहला दिन भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। टीम के दो स्टार खिलाड़ी दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु और एचएस प्रणय पहले राउंड में हार का बाहर हो गए। वहीं, किदांबी श्रीकांत ने जीत के साथ आगाज किया।

Image

पीवी सिंधु। (फोटो- बीडब्ल्यूएफ के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Singapore Open 2023: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का पहला दिन अच्छा नहीं रहा। टीम के दो स्टार खिलाड़ी दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट और एचएस प्रणय टूर्नामेंट के पहले राउंड में हार का बाहर हो गए। पुरुष सिंगल्स के पहले राउंड में एचएस प्रणय को तीसरी वरीयता जापान के खिलाड़ी ने सीधे गेम में हराया, जबकि महिला सिंगल्स के पहले राउंड में पीवी सिंधु को भी जापान की स्टार खिलाड़ी ने शिकस्त दी।

सिंधु इस खिलाड़ी से 10वीं बार हारीं

डिफेंडिंग चैंपियन सिंधु को एक बार फिर हार झेलनी पड़ी। महिला सिंगल्स के पहले राउंड में सिंधु ने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी जापान की अकाने यामागुची को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद एक घंटे से अधिक चले मुकाबले में तीन गेम में 21-18 19-21 17-21 से हार झेलनी पड़ी। वह पिछले हफ्ते थाईलैंड ओपन के भी पहले दौर में हार गईं थी। सिंधु को यामागुची के खिलाड़ी 10वीं बार हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, मलेशिया मास्टर्स के रूप अपना पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब जीतने के बाद इस टूर्नामेंट में उतरे प्रणय के पास युवा कोडाई नेरोका की चुनौती का कोई जवाब नहीं था। जापान के तीसरे वरीय खिलाड़ी ने 56 मिनट चले मुकाबले में 21-15 21-19 से जीत दर्ज की। एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की पुरुष युगल जोड़ी हालांकि लुकास कार्वी और रोनान लबार की जोड़ी को पहले दौर के मुकाबले में 21-16 21-15 से हराने में सफल रही।

श्रीकांत की जीत के साथ आगाज

विश्व चैंपियनशिप 2021 के सिल्वर मेडलिस्ट किंदाबी श्रीकांत ने सिंगापुर ओपन में जीत के साथ आगाज किया। पुरुष सिंगल्स के पहले राउंड में किदांबी श्रीकांत का सामना थाईलैंड के केंटाफोन वेंगचारोन से हुआ। श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केंटाफोन वेंगचारोन को सीधे गेम में 21-15 21-19 से हराया। दोनों खिलाड़ियों के बीच 43 मिनट तक मुकाबला चला। श्रीकांत और वेंगचारोन दोनों चौथी बार आमने-सामने हुए। इसमें श्रीकांत की तीसरी जीत है। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत अगले दौर में जापान के केंटा निशिमोटो और चीनी ताइपे के चियो हाओ ली के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

(भाषा इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article