स्पोर्ट्स

International Tennis Hall of Fame: अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम में हुई 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन रोजर फेडरर की एंट्री

महान खिलाड़ी रोजर फेडरर को अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ में शामिल किया जाएगा उन्हें पात्रता के पहले ही साल में ये उपलब्धि हासिल हुई है। अगस्त में आधिकारिक तौर पर हॉल ऑफ में शामिल किए जाने का कार्यक्रम आयोजित होगा।

Image

रोजर फेडरर (साभार @rogerfederer X)

न्यूयॉर्क: महान खिलाड़ी रोजर फेडरर को पात्रता के पहले ही साल में अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। रोड आइलैंड स्थित हॉल ऑफ फेम ने बुधवार को यह जानकारी दी। बीस ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी फेडरर ‘क्लास ऑफ 2026’ के लिए समर्थन प्राप्त करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। फेडरर ने रफेल नडाल और नोवाक जोकोविच जैसे साथी महान खिलाड़ियों की मौजूदगी वाले युग को ‘टेनिस के लिए स्वर्णिम समय’ कहा था।

अगस्त में होगा समारोह

खिलाड़ियों के चयन पर टूर से पांच साल दूर रहने के बाद विचार किया जा सकता है और उन्हें मतदान समूह के 75 प्रतिशत सदस्यों द्वारा चुना जाना आवश्यक है जिसमें टेनिस मीडिया, इतिहासकार, उद्योग जगत के शीर्ष लोगों, हॉल के सदस्य और प्रशंसक शामिल हैं। हॉल मतदान के परिणामों का खुलासा नहीं करता है।

टीवी प्रस्तोता और पत्रकार तथा पूर्व खिलाड़ी मैरी कैरिलो को योगदानकर्ता श्रेणी में चुना गया। इन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल करने के लिए समारोह अगस्त में होगा।

फेडरर ने कहा शानदार है ये उपलब्धि

फेडरर ने कहा,'मैंने हमेशा टेनिस के इतिहास और मुझसे पहले आए लोगों द्वारा स्थापित उदाहरणों को महत्व दिया है। खेल और मेरे साथियों द्वारा इस तरह से मान्यता मिलना शानदार है।' फेडरर करियर ग्रैंड स्लैम जीतने वाले आठ पुरुष खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने विंबलडन में आठ, ऑस्ट्रेलियाई ओपन में छह, अमेरिकी ओपन में पांच और फ्रेंच ओपन में एक खिताब जीता।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article