स्पोर्ट्स

Singapore Open: सिंधू सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, एचएस प्रणय ने 5 साल का सूखा खत्म किया

Singapore Open: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को सीधे गेम में जीत दर्ज करके महिला एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। वहीं, पुरुष एकल में भारतीय दल ने शानदार शुरुआत की, जिसमें स्टार भारतीय शटलर एचएस प्रणय ने दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्रणय ने संयमित और जुझारू प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के प्रबल दावेदारों में से एक, इंडोनेशिया के वर्ल्ड नंबर 5 जोनाथन क्रिस्टी को तीन गेमों में हराकर शानदार जीत दर्ज की।

Image

पीवी सिंधू और एचएस प्रणय की शानदार जीत (X)

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को सीधे गेम में जीत दर्ज करके महिला एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। सिंधू ने 37 मिनट के भीतर जापान की रिको गुंजी को 21-9, 21-12 से हराया। अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त कोरिया की अन सि यंग से होगा।

वहीं, पुरुष एकल में भारतीय दल ने शानदार शुरुआत की, जिसमें स्टार भारतीय शटलर एचएस प्रणय ने दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्रणय ने संयमित और जुझारू प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के प्रबल दावेदारों में से एक, इंडोनेशिया के वर्ल्ड नंबर 5 जोनाथन क्रिस्टी को तीन गेमों में हराकर शानदार जीत दर्ज की। 2023 विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता, 33 वर्षीय प्रणय ने वर्ल्ड नंबर 5 को एक घंटे से कुछ ही अधिक समय में हराया। इस महत्वपूर्ण जीत के साथ प्रणय ने क्रिस्टी पर पांच साल बाद पहली जीत दर्ज की, जो 2021 इंडोनेशिया ओपन से चली आ रही हार के सिलसिले को तोड़ती है और इंडोनेशियाई स्टार के खिलाफ उनके पिछले 3-7 के रिकॉर्ड को बेहतर करती है।

पुरूष युगल में चौथी वरीयता प्राप्त सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने कड़े मुकाबले में चीनी ताइपै के ली झि हुइ और यांग पो सुआन को 21-15, 11-21, 21-18 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। अब उनका सामना मलेशिया के खाइ शिंग कांग और आरोन ताइ से होगा।

मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो भी अंतिम आठ में पहुंच गए जिन्होंने जापान की युता वातानाबे और माया तागुची को 8-21, 21-17, 21-16 से मात दी। अब उनका सामना कोरिया के किम जाए हियोन जांग और हा जियोंग तथा मलेशिया के चेन तांग जिये और तोह ई वेइ के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article