स्पोर्ट्स

Champions League: PSG ने बार्सीलोना को पस्त किया, मोनाको ने मैनचेस्टर सिटी को बराबरी पर रोका

UEFA Champions League: रामोस के 90वें मिनट में किये गोल की मदद से पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने चैंपियंस लीग फुटबॉल मैच में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए बार्सीलोना को 2-1 से हराया। उस्मान डेम्बेले, डिजायर डोउए और ख्विचा क्वारात्सखेलिया जैसे अग्रिम पंक्ति के अनुभवी खिलाड़ियों के बिना मैदान में उतरी गत चैंपियन पीएसजी की टीम बार्सीलोना के ‘एस्तादी ओलिंपिक लुईस कंपनीस’ स्टेडियम में 1-0 से पिछड़ रही थी।

Image

पीएसजी ने बार्सिलोना को हराया

Photo : AP

गोंकालो रामोस के 90वें मिनट में किये गोल की मदद से पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने चैंपियंस लीग फुटबॉल मैच में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए बार्सीलोना को 2-1 से हराया। उस्मान डेम्बेले, डिजायर डोउए और ख्विचा क्वारात्सखेलिया जैसे अग्रिम पंक्ति के अनुभवी खिलाड़ियों के बिना मैदान में उतरी गत चैंपियन पीएसजी की टीम बार्सीलोना के ‘एस्तादी ओलिंपिक लुईस कंपनीस’ स्टेडियम में 1-0 से पिछड़ रही थी।

सेने मायुलु ने मैच के 38वें मिनट में बराबरी का गोल दागा जबकि रामोस ने आखिरी क्षणों में गोल कर बार्सीलोना की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।बार्सीलोना के लिए फेरान टोरेसे ने 19वें मिनट में मैच का पहला गोल किया था। मैनचेस्टर सिटी को मोनाको के खिलाफ 2-2 के ड्रॉ से अंक साझा करने पर मजबूर होना पड़ा।

एरिक डायर ने 90वें मिनट में पेनल्टी से गोल कर मैनचेस्टर सिटी को जीत दर्ज करने से रोक दिया। एर्लिंग हालैंड ने एक बार फिर चैंपियंस लीग में दो गोल किए। वह पिछले महीने ही इस लीग में सबसे तेज 50 गोल करने वाले खिलाड़ी बने थे। अब 60 गोल के आंकड़े तक सबसे तेजी से पहुंचने के करीब हैं। लियोनेल मेसी ने 80 मैचों में यह कारनामा किया था। हालैंड ने 50 मैचों में 52 गोल किए हैं।

अन्य मैचों में विलारीयाल और युवेंटस का मुकाबला भी 2-2 की बराबरी खत्म हुआ। इसमें रेनाटो वेइगा ने अंत में बराबरी का गोल किया।

आर्सेनल ने ओलंपियाकोस को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता में अपनी शत प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड कायम रखा। नेपोली ने स्पोर्टिंग लिस्बन को 2-1 से शिकस्त दी जबकि बोरुसिया डॉर्टमुंड ने एथलेटिक बिलबाओ को 4-1 से हराया। बेयर लेवरकुसेन और पीएसवी आइंडहोवन के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article