स्पोर्ट्स

पीएम मोदी ने अहमदाबाद में किया 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्धाटन

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 09:02 PM IST

36th Nationl Games, Opening ceremony: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्धाटन किया। सात साल लंबे अंतराल के बाद देश में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो रहा है। इस बार 36 स्पर्धाओं में पूरे देश से आए 7 हजार से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

Image

पीएम मोदी ने अहमदाबाद में किया 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्धाटन

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अहमदाबाद में 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्धाटन धमाकेदार रंगारंग समारोह के बीच अहमदाबाद में किया। अहमदाबाद स्थिति नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनके साथ उद्धाटन समारोह के दौरान केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर अन्य विशिष्ट लोगों के साथ मौजूद थे।

7 साल बाद हो रहा है राष्ट्रीय खेलों का आयोजनओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू, नीरज चोपड़ा, रवि दहिया भी उद्धाटन समारोह के दौरान मौजूद थे। सात साल लंबे अंतराल के बाद देश में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन संभव हो सका है। पिछली बार साल 2015 में केरल की मेजबानी में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हुआ था।

तकरीबन 7 हजार खिलाड़ी ले रहे हैं भाग

ऐसे में गुजरात सरकार ने इस बार अपने कंधों पर राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी ली और बेहद तेजी से तैयारी बगैर अतिरिक्त विलंब के तय समय सीमा में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की राह तैयार की। राष्ट्रीय खेलों में 28 राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेश और सेना की टीम सहित लगभग 7 हजार एथलीट भाग ले रहे हैं। इन खेलों में 36 खेलों की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन होगा।

दुनिया में सम्मान का होता है खेलों से सीधा जुड़ाव

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय खेलों के उद्धाटन कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में सम्मान पाने का खेलों में सफलता से सीधा जुड़ाव होता है। मोदी ने कहा, 'दुनिया में सम्मान का खेलों से सीधा जुड़ाव होता है। आज दुनिया में जो देश विकास और अर्थव्यवस्था में शीर्ष पर है उनमें से ज्यादातर पदक तालिका में भी शीर्ष पर होते है।'

परिवारवाद और भ्रष्टाचार के कारण नहीं मिलते थे मौके

पीएम ने आगे कहा, खेल के मैदान में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन अन्य क्षेत्रों को भी प्रोत्साहित करता है। खेल दुनिया में ‘सॉफ्ट पावर’का जरिया भी है।' उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवारवाद और भ्रष्टाचार के कारण भारत के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा मौके नहीं मिल पाये पर अब इसमें काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा, 'दुनिया ओलंपिक के जिन खेलों की दीवानी है, वे खेल हमारे यहां पहले सामान्य ज्ञान तक सिमट कर रह गये थे। अब माहौल नया है, 2014 से खिलाड़ियों ने खेलों में जो जलवा कायम करना शुरू किया वह तेजी से आगे बढ़ते जा रहा है।'

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article