स्पोर्ट्स

शॉट लेने से पहले पेट में बच्चे ने किक मारी और फिर... ओलंपिक में गर्भवती खिलाड़ियों के किस्से हो रहे वायरल

Pregnant Athletes in Paris Olympics 2024: ओलंपिक 2024 में कई खिलाड़ी ऐसी हैं जो गर्भवती हैं लेकिन उन्होंने ना सिर्फ खेलों में हिस्सा लिया बल्कि शानदार प्रदर्शन से लोगों का दिल भी जीता है। सोशल मीडिया पर इनके कई किस्से अब वायरल हैं।

Image

ओलंपिक 2024 में गर्भवती एथलीटों का दम (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • पेरिस ओलंपिक 2024
  • ओलंपिक में गर्भवती महिलाओं ने दिखाया दम
  • सोशल मीडिया पर किस्से हो रहे वायरल

ओलंपिक में भाग ले रहे कई खिलाड़ी अपनी जीत और हार की खबरें इंस्टाग्राम पर साझा करते हैं लेकिन पिछले सप्ताह तलवारबाजी में भाग लेने वाली मिस्र की नाडा हाफिज ने कुछ और ही साझा किया।

उन्होंने खुलासा किया कि वह अकेले तलवारबाजी नहीं कर रही थी, कोई और भी उनके साथ था। हाफिज सात महीने की गर्भवती है। हाफिज ने मैच के दौरान की अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘मंच पर आपको दो खिलाड़ी दिखाई दे रहे हैं लेकिन वह असल में तीन हैं। मैं, मेरी प्रतिद्वंदी और मेरा होने वाला बच्चा।’’

वह इस प्रतियोगिता में 16वें स्थान पर रही जो तीन ओलंपिक खेलों में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसके एक दिन बाद अजरबेजान की तीरंदाज ने भी खुलासा किया कि वह साढ़े छह महीने की गर्भवती है।

यायलागुल रमाज़ानोवा ने सिन्हुआ न्यूज़ को बताया कि शॉट लेने से पहले उसे अपने बच्चे की किक महसूस हुई थी और फिर उसने 10 का स्कोर किया, जो अधिकतम अंक है।

ओलंपिक में इससे पहले भी गर्भवती महिलाएं भाग लेती रही हैं। ओलंपिक से इतर देखें तो दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने 2017 में गर्भवती होने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग लिया था और तब वह खिताब जीतने में सफल रही थी।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article