स्पोर्ट्स

करियर का आखिरी मैच खेलने से पहले क्या बोले भारतीय हॉकी की दीवार कहे जाने वाले श्रीजेश

PR Sreejesh Last Match: पीआर श्रीजेश आज अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला खेलेंगे। इस मुकाबले से पहले उन्होंने एक भावुक पोस्ट किया है और अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

Image

पीआर श्रीजेश (साभार-X)

PR Sreejesh Last Match: भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने अपना अंतिम मैच खेलने से पहले कहा कि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर असाधारण से कम नहीं रहा और उन्होंने उन पर विश्वास करने के लिए देशवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। केरल का यहां 36 वर्षीय खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक में स्पेन के खिलाफ अपने 18 साल के लंबे करियर का अंतिम मैच खेलेगा।

श्रीजेश ने एक्स पर लिखा, ‘‘ अब जबकि मैं आखरी बार पोस्ट के बीच खड़ा होने जा रहा हूं तब मेरा दिल कृतज्ञता और गर्व से फूलकर कुप्पा हो रहा है। सपनों में खोए रहने वाले एक युवा लड़के से भारत के सम्मान की रक्षा करने वाले व्यक्ति तक की यह यात्रा असाधारण से कम नहीं है।’’

उन्होंने कहा,‘‘आज मैं भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेल रहा हूं। मेरा हर बचाव, प्रत्येक डाइव, दर्शकों का शोर हमेशा मेरे दिल में गूंजते रहेंगे। आभार भारत, मुझ पर विश्वास करने के लिए, मेरे साथ खड़े होने के लिए। यह अंत नहीं है, यह संजोई गई यादों की शुरुआत है। हमेशा के लिए सपनों का संरक्षक।’’

श्रीजेश ने अपने चौथे ओलंपिक खेलों से पहले ही संन्यास की घोषणा कर दी थी। उन्होंने तीन साल पहले तोक्यो ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

(भाषा इनपुट के साथ)

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article