स्पोर्ट्स

चानू से पूछा आंसुओं के टपकने का राज, शर्मिला से लिया खास वादा; कॉमनवेल्थ चैंपियन से पीएम मोदी की खास बातचीत

भारतीय खिलाड़ियों ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 13 गोल्ड मेडल सहित कुल 39 पदक अपने नाम किए थे और पदक तालिका में चौथे पायदान पर रहा था। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों से कई खेलों को हटाए जाने के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और देश का मान बढ़ाया। भारतीय मुक्केबाजों ने 7 गोल्ड सहित कुल 10 पदक अपने नाम किए जिसमें 3 रजत पदक भी शामिल थे।

Image

पीएम मोदी ने की खिलाड़ियों से बातचीत। फोटो- साभार पीएम X हैंडल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ (CWG 2026) में मेडल जीतने वालों के साथ PM मोदी ने रविवार को पीएम आवास पर मुलाकात की। इस दौरान एथलीटों से एक-एक करके बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने इस मुलाकात को खास बताया और देश का मान बढ़ाने के लिए खिलाड़ियों की प्रशंसा की।

मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने मीराबाई चानू से पूछा कहा, बड़ी शान बढ़ाई आपने, इतने आंसू टपक रहे थे, ऐसा लग रहा था कि आपके आंसुओं की हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा हो।' इस पर मीराबाई चानू कहती हैं, मैं उस दिन बहुत खुश और इमोशनल थी, खुशी बहुत ज्यादा थी। मैं इसलिए रोई क्योंकि मैं पेरिस ओलंपिक्स में मेडल जीतने से चूक गई थी। मैंने सोचा कि उन चार सालों में मैंने क्या-क्या सहा था। लगातार चोटों और परिवार की दिक्कतों से जूझना। यह चार साल का बहुत मुश्किल सफर था। इसलिए, जब मैं पोडियम पर खड़ी हुई, हमारा झंडा फहराते हुए देखा और हमारा राष्ट्रगान बजता सुना तो मैं अपने आंसू नहीं रोक पाई। आंसू अपने आप बहते रहे...।

शर्मिला से लिया खास वादा

इस पर PM मोदी कहते हैं, मैं इसे सिर्फ आपकी पर्सनल अचीवमेंट नहीं मानता, आपकी जीत आने वाली पीढ़ियों के लिए एक जबरदस्त इंस्पिरेशन है।' पीएम मोदी ने पैराशॉटपुट में गोल्ड मेडल जीतने वाली शर्मिला धनखड़ से भी बात की। उनसे बात करते हुए पीएम ने कहा, 'आपने वादा किया है कि आपकी दोनों बेटियां भी मेडल लाएंगी।' इस पर धनखड़ ने कहा, अभी तो दोनों छोटी हैं, लेकिन अगले कॉमनवेल्थ गेम्स में दोनों मेडल जरूर लगाएंगी।

पीएम आवास पर हुई खिलाड़ियों से मुलाकात

रविवार को हुई खिलाड़ियों से मुलाकात का एक वीडियो पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए एक स्लोगन देते हुए लिखा, जो खेलेगा, वो खिलेगा। बता दें कि भारतीय खिलाड़ियों ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 13 गोल्ड मेडल सहित कुल 39 पदक अपने नाम किए थे और पदक तालिका में चौथे पायदान पर रहा था। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों से कई खेलों को हटाए जाने के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और देश का मान बढ़ाया। भारतीय मुक्केबाजों ने 7 गोल्ड सहित कुल 10 पदक अपने नाम किए जिसमें 3 रजत पदक भी शामिल थे।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article