स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: लक्ष्य सेन को लेकर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, बोले- विचार कर सकते हैं

Paris Olympics 2024, Sunil Gavaskar Statement: भारत की कुश्ती खिलाड़ी अंतिम पंघाल को पेरिस ओलंपिक में हार का सामना करना पड़ा। बुधवार को 53 किग्रा वेट कैटेगरी में खेलने उतरी अंतिम को तुर्की की खिलाड़ी से हार झेलनी पड़ी। इसके साथ ही मेडल की दौड़ में बने रहने की उम्मीद भी टूट गई।

Image

लक्ष्य सेन। (फोटो- Lakshya Sen X)

Photo : Twitter

Paris Olympics 2024, Sunil Gavaskar Statement: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन में चैम्पियन बनने के सभी गुण हैं लेकिन पेरिस ओलंपिक पदक से चूकने के बाद उन्हें मानसिक ट्रेनिंग पर ध्यान देने की जरूरत है।

सेन को सेमीफाइनल और कांस्य पदक के प्लेऑफ में हार का सामना करना पड़ा जबकि दोनों ही मुकाबलों में वह बढ़त बनाये हुए थे जिससे ओलंपिक पदक उनके हाथ से निकल गया। गावस्कर ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘मैं थोड़ा निराश था क्योंकि सेमीफाइनल और कांस्य पदक के दोनों मुकाबलों में लक्ष्य ने बढ़त बनाई हुए थी लेकिन इसे बरकरार नहीं रख सके। इसलिये क्या यह मानसिक समस्या है क्योंकि इस पर सच में गौर करने की जरूरत है। ’

उन्होंने कहा, ‘प्रकाश पादुकोण ने भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह कैसे हार गये। कभी कभार ऐसा हो सकता है कि आप बस मैच गंवा बैठे। हर दिन हम सभी के साथ भी ऐसा होता है। ’

गावस्कर ने कहा, ‘‘शायद यह कुछ ऐसा है जिस पर उन्हें ध्यान देने की जरूरत है। मैंने कहीं पढ़ा कि प्रकाश ने कहा कि उन्हें शायद ‘माइंड ट्रेनिंग’ पर ध्यान देना चाहिए। यह कुछ ऐसा है जिस पर उन्हें ध्यान देना चाहिए।’

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article