स्पोर्ट्स

Vinesh Phogat Retirement: विनेश फोगाट ने किया संन्यास का ऐलान, कहा- मां कुश्ती मेरे से जीत गई

Vinesh Phogat Retirement: पेरिस ओलंपिक 2024 के रोमांच के बीच भारत का एक बड़ा झटका लगा है। पेरिस ओलंपिक में डिस्क्वालिफाई होने के एक दिन बाद भारतीय महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने कुश्ती को अलविदा कह दिया। उन्होंने मां को याद करते हुए लिखा कि मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई।

Image

विनेश फोगाट। (फोटो- Vinesh Phogat X)

Photo : Twitter

Vinesh Phogat Retirement: भारतीय महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने कुश्ती को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपने इस फैसले से सभी को चौंका दिया। संन्यास के ऐलान से एक दिन तक वह पेरिस ओलंपिक 2024 में मेडल की रेस में थीं। लेकिन तय किग्रा से ज्यादा वजन होने के कारण उनको डिस्क्वालिफाई कर दिया था। इसके चलते वह टूट गई थीं। उन्होंने अपने संन्यास का ऐलान अपने सोशल मीडिया पर गुरुवार की सुबह 5.17 मिनट पर मैसेज पोस्ट कर के किया। उन्होंने लिखा कि मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई। माफ करना। आपका सपना, मेरी हिम्मत सब टूट चुके। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। आगे उन्होंने लिखा कि अविदा कुश्ती 2001-2004। आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी माफी।

विनेश फोगाट का करियर

  • विश्व चैंपियनशिप में दो ब्रॉन्ज मेडल।
  • एशियन गेम्स में एक गोल्ड मेडल और एक ब्रॉन्ज मेडल।
  • कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन गोल्ड मेडल (2014, 2018, 2022)
  • एशियन चैंपियनशिप में एक गोल्ड, तीन सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल।

गोल्ड मेडल के लिए लड़ना था मुकाबला

विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में अच्छी शुरुआती की थी। वे शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंच गई थी, लेकिन खिताबी मुकाबले से पहले वजन ज्यादा होने के कारण उनको डिस्क्वालिफाई कर दिया। विनेश ने महिला 50 किग्रा कुश्ती इवेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में क्यूबा की युस्नीलिस गुजमैन से सामना हुआ। इस मुकाबले में विनेश ने युस्नीलिस गुजमैन को 5-0 से पटखनी दी और फाइनल में जगह बनाई। इस मुकाबले से पहले विनेश ने उतरते ही महिला 50 किग्रा कुश्ती के अंतिम 16 राउंड मैच में जापान की ओलंपिक चैंपियन युई सुसाकी को हरा कर बड़ा उलटफेर किया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल मैच में यूक्रेन की पहलवान को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थीं।

डिस्क्वालिफिकेशन के खिलाफ अपील दायर की

विनेश ने संन्यास का ऐलान से पहले अपने डिस्क्वालिफिकेशन के खिलाफ अपील दायर की। उन्होंने मांग की कि उन्हेंने संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल दिया जाएगा। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई फैसला नहीं आया है। विनेश ने पहले खिताबी मुकाबले में खेलने की अपील की की थी, लेकिन बाद में अपील को बदलकर संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल देने की मांग की है। ओलिंपिक से डिस्क्वालिफाई होने के बाद विनेश की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी उषा से बात की थी। उन्होंने उषा से इस मामले में विरोध दर्ज कराने को भी कहा था।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article