स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने रचा इतिहास, सरबाजोत के साथ मिलकर दिलाया एक और मेडल

Paris Olympics 2024, Manu Bhaker and Sarabjot singh Bronze Medal: भारतीय युवा शूटर मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना लगाया। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के खिताबी मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने कोरिया की जोड़ी को 16-10 अंक से हराया। मनु का यह पेरिस ओलंपिक में दूसरा, जबकि सरबजोत सिंह का यह पहला मेडल है।

Image

मनु भाकर और सरबजोत सिंह। (फोटो- Yuzvendra Chahal X)

Photo : Twitter

Paris Olympics 2024, Manu Bhaker and Sarabjot singh Bronze Medal: भारत के लिए मंगलवार का दिन शुभ रहा। भारतीय युवा शूटर मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना लगाया। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के खिताबी मुकाबले में उतरी भारतीय जोड़ी ने कोरिया की जोड़ी को 16-10 अंक से हराकर मेडल अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी की जोड़ी पहले राउंड में पीछे रही थी, लेकिन उन्होंने 13 राउंड में ही 16 अंक हासिल कर मेडल पर कब्जा जमा लिया। युवा शूटर मनु भाकर का यह पेरिस ओलंपिक में दूसरा मेडल है, जबकि सरबजोत सिंह का यह पहला मेडल है। इसके साथ मनु भाकर एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।

मनु और सरबजोत का ऐसा रहा प्रदर्शन

मनु भाकर और सरबजोत सिंह का ब्रॉन्ज मेडल इवेंट में शानदार प्रदर्शन रहा। भारतीय जोड़ी का पहले राउंड में 18.8 अंक रहा। इसके बाद दूसरे राउंड में 21.2 अंक, तीसरे राउंड में 20.8 अंक, चौथे राउंड में 20.7 अंक, पांचवें राउंड में 20.1 अंक, छठे राउंड में 20.2 अंक, सातवें राउंड में 20.0 अंक, आठवें राउंड में 18.5 अंक, नौवें राउंड में 20.5 अंक, 10वें राउंड में 20.8 अंक, 11वें राउंड में 19.3 अंक, 12वें राउंड में 20.8 अंक और 13वें राउंड में 19.6 अंक रहा।

मनु ने तोड़ा 124 साल पुरान रिकॉर्ड

मंगलवार को मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक का दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह मेडल जीतते ही मनु ने 124 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। मनु से पहले भारतीय एथलीट नॉर्मन प्रिचर्ड ने यह कारनामा किया था। उन्होंने 1900 ओलंपिक में एथलेटिक्स में दो सिल्वर मेडल जीते थे। उस दौरान भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था।

इनके नाम है दो ओलंपिक मेडल

पहलवान सुशील कुमार और बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु के नाम दो अलग-अलग ओलंपिक में मेडल हैं। पहलवान सुशील ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल और 2012 लंदन ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। इसी तरह पीवी सिंधु ने रियो ओलंपिक 2016 में सिल्वर मेडल जीता था और टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

580 अंक के साथ किया था क्वालीफाई

मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक में सोमवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के क्वालीफाइंग राउंड में हिस्सा लिया। भारतीय जोड़ी नेकुल 580 पॉइंट हासिल किए और फाइनल लिस्ट में तीसरे नंबर पर कब्जा जमाया था। उन्होंने मंगलवार को होने वाले ब्रॉन्ज मेडल इवेंट के लिए क्वालीफाई किया था।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article