स्पोर्ट्स

Olympics 2024 Opening Ceremony Date Time: जानें कब, कहां और कैसे देखें पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी

Olympics 2024 Opening Ceremony Date Time, Paris Olympic Ceremony Kab Hai: जानिए भारतीय खेल प्रशंसक कब, कहां और कैसे देख सकते हैं पेरिस ओलंपिक का उद्घाटन समारोह?

Image

पेरिस ओलंपिक ओपनिंग सेरेमनी लाइव स्ट्रीमिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • पेरिस ओलंपिक का शुक्रवार को होगा उद्घाटन समारोह
  • पहली बार स्टेडियम में नहीं निकलेगी प्लेयर्स की परेड
  • शीन नदी पर होगा उद्धाटन समारोह

फ्रांस की राजधानी पेरिस में 33वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का रंगारंग आगाज शुक्रवार को होने जा रहा है। ओलंपिक खेलों के इतिहास में पहली बार उद्धाटन समारोह पहली बार स्टेडियम में आयोजित नहीं हो रही है। उद्घाटन समारोह इस बार शीन नदी पर आयोजित होगा और खिलाड़ियों की परेड नदी पर 100 नाव पर निकलेगी और पेरिस के कुछ ऐतिहासिक स्थलों से गुजरेगी। परेड आस्टर्लिट्ज ब्रिज से शुरू होगी और ट्रोकार्डो पर खत्म होगी। पेरिस दुनिया की तीसरा शहर बन गया है जो तीसरी बार ओलंपिक खेलों की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले साल 1900 और 1924 में पेरिस में ओलंपिक खेलों का आयोजन हुआ था। 100 साल लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक खेलों की पेरिस में वापसी हुई है। उद्धाटन समारोह में भारतीय दल की अगुआई टेबल टेनिस खिलाड़ी शरद कमल और वीपी सिंधू करेंगे। दोनों धव्जवाहक होंगे। पीवी सिंधू दो बार की ओलंपिक पदक विजेता हैं और कमल पांचवीं बार ओलंपिक में शिरकत कर रहे हैं। भारतीय दल में कुल 117 खिलाड़ी हैं जो 18 दिन तक 16 खेलों की विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारतीय खेल प्रशंसक कब, कहां और कैसे पेरिस ओलंपिक के उद्धाटन समारोह का लुत्फ उठा सकते हैं?

कब होगा पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सरेमनी का आयोजन? (When Paris Olympics opening ceremony 2024 take place?)

पेरिस ओलंपिक 2024 का उद्धाटन समारोह 26 जुलाई को होगा।

कितने बजे शुरू होगा पेरिस ओलंपिक 2024 का उद्धाटन समारोह(Paris Olympics opening ceremony 2024 time)

पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे शुरू होगी।

टीवी पर कहां देखें पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी (Paris 2024 Olympics opening ceremony on TV)

पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी भारत में टीवी पर स्पोर्ट्स 18 SD और स्पोर्ट्स 18 एचडी चैनलों पर देखी जा सकती है।

कहां पर देखें पेरिस ओलंपिक की लाइव स्ट्रीमिंग? (live stream the Paris Olympics 2024)

पेरिस ओलंपिक की मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article