स्पोर्ट्स

Paralympics 2024: प्रवीण कुमार ने तोड़ा एशियाई रिकॉर्ड, हाई जंप में जीता गोल्ड

Praveen Kumar wins Gold: पेरिस में खेले जा रहे पैरालंपिक 2024 में भारतीय दल का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। भारत को प्रवीण कुमार ने हाई जंप में गोल्ड मेडल दिलाकर देश का नाम रोशन कर दिया है। प्रवीण इससे पहले टोक्यो में खेले गए पैरालंपिक में भी मेडल जीत चुके थे।

Image

प्रवीण कुमार (फोटो- X)

Praveen Kumar wins Gold: पेरिस में खेले जा रहे पैरालंपिक 2024 में भारतीय दल का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। भारत को शुक्रवार को एक और गोल्ड मेडल मिल गया है। दरअसल देश के स्टार पैरा एथलिट प्रवीण कुमार ने मैंस हाई जंप एफ 64 फाइनल में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। ये भारत का पैरालंपिक में 26वां मेडल है और देश का ऐतिहासिक पद्रर्शन लगातार जारी है।

प्रवीण कुमार ने टोक्यो में खेले गए पैरालंपिक 2021 में कांस्य पदक जीता था और जब वे पेरिस गेम्स में आए थे तो सभी को उनसे काफी उम्मीद थी। प्रवीण ने किसी को निराश नहीं किया। प्रवीण कुमार ने फाइनल मैच में 2.08 मीटर की जंप मारी। इसी के साथ उन्होंने पैरा हाई जंप का एशियाई रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

भारत का ऐसा रहा प्रदर्शन

इस पदक के साथ, चल रहे पैरालिंपिक में भारत के पदकों की संख्या 26 हो गई है, जिसमें छह स्वर्ण पदक, नौ रजत पदक और 11 कांस्य पदक शामिल हैं। यह पैरालिंपिक खेलों में भारत द्वारा जीता गया अब तक का सबसे अधिक स्वर्ण पदक है, जो टोक्यो 2020 में जीते गए कुल पांच स्वर्ण पदकों से अधिक है।विशेष रूप से भारतीय पैरा-एथलीटों ने तीन स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है, जिससे उनके कुल 14 पदक हो गए हैं।

भारत ने भेजा सबसे बड़ा दल

इस वर्ष, भारत ने अपना अब तक का सबसे बड़ा पैरालिंपिक दल भेजा है, जिसमें 12 खेलों के 84 एथलीट शामिल हैं, जो देश के बढ़ते पैरा-स्पोर्ट्स इकोसिस्टम का प्रमाण है। पेरिस 2024 पैरालिंपिक में भारत की भागीदारी न केवल संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाती है, बल्कि पदक की उम्मीदों में भी वृद्धि करती है, क्योंकि देश का लक्ष्य टोक्यो में अपनी पिछली उपलब्धियों को पार करना है।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article