स्पोर्ट्स

Paris Paralympics 2024: पैरालंपिक में पाकिस्तान का सिर्फ एक खिलाड़ी दम दिखाने उतरेगा, जान लीजिए कैसा है उनका रिकॉर्ड

Paris Paralympics 2024, Pakistan Para Athlete: पेरिस पैरालंपिक 2024 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। बुधवार (28 अगस्त 2024) से खेलों के महाकुंभ का आगाज होने जा रहा है। सभी देशों के खिलाड़ी अपने इवेंट के अनुसार पेरिस पहुंच रहे हैं। पेरिस पैरालंपिक में पाकिस्तान का सिर्फ एक खिलाड़ी हिस्सा लेगा। आइए जानते हैं कि उनका पैरालंपिक में कैसा रिकॉर्ड रहा है।

Image

पाकिस्तान के पैरा एथलीट हैदर अली। (फोटो- Sawera Pasha X)

Photo : Twitter

Paris Paralympics 2024, Pakistan Para Athlete: पाकिस्तान के एकमात्र पैरा-एथलीट हैदर अली सोमवार को पेरिस के लिए रवाना हो गए। उन्होंने टोक्यो 2020 पैरालंपिक में डिस्कस थ्रो में 55.26 मीटर की थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था। आगामी पेरिस पैरालंपिक में भाग लेने हैदर अली अपने कोच अकबर अली के साथ सोमवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस के लिए रवाना हुए। 28 अगस्त को होने वाले उद्घाटन समारोह से इस टूर्नामेंट की आधिकारिक शुरुआत होगी।

गुजरांवाला के मूल निवासी हैदर अली 6 सितंबर को डिस्कस थ्रो इवेंट की एफ37 श्रेणी में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगे। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड के अलावा हैदर ने 2008 बीजिंग पैरालंपिक में लंबी कूद में रजत पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने 2016 रियो पैरालंपिक में इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। दुर्भाग्य से, चोट के कारण वह 2012 लंदन पैरालंपिक में भाग नहीं ले पाए।

इससे पहले, पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड (पीएसबी) के महानिदेशक यासिर पीरजादा ने घोषणा की थी कि हैदर इस साल के पैरालंपिक में एक बार फिर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगे। पीरजादा ने पदक जीतने की उनकी क्षमताओं पर भरोसा जताते हुए कहा था, "हमें हैदर अली को एक बार फिर पैरालंपिक में भेजने पर गर्व है। उनकी असाधारण प्रतिभा और समर्पण उन्हें एक और पदक के लिए शीर्ष दावेदार बनाता है, और हमें विश्वास है कि वे पाकिस्तान को फिर से गौरवान्वित करेंगे।"

पेरिस पैरालंपिक में 170 देशों के 4,000 से अधिक एथलीट खेलों में भाग लेंगे। इससे पहले पेरिस ओलंपिक में, भाला फेंकने वाले अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के ओलंपिक रिकॉर्ड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। वह टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के नीरज चोपड़ा को पहली बार हराने में कामयाब हुए थे। नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article