स्पोर्ट्स

एक साल बाद मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं ब्राजीलियन फुटबॉल स्टार नेमार

घुटने की चोट की वजह से एक साल से मैदान से दूर रहने के बाद ब्राजील के सुपर स्टार फुटबॉल खिलाड़ी नेमार मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। जानिए कब खेलेंगे पहला मुकाबला?

Image

नेमार जूनियर(साभार Nemar Jr Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • नेमार प्रतिस्पर्धी फुटबॉल में वापसी के लिए हैं तैयार
  • इस दिन सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल के लिए खेलेंगे मैच
  • एक साल से घुटने की चोट की वजह से थे खेल से दूर

साओ पाउलो: चोटिल होने के कारण एक साल तक बाहर रहने के बाद ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर नेमार प्रतिस्पर्धी फुटबॉल में वापसी करने के लिए तैयार हैं तथा वह अगले सप्ताह एएफसी चैंपियंस लीग एलीट मैच में सऊदी अरब क्लब अल हिलाल की तरफ से खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

विश्व कप में खेलने की जताई इच्छा

नेमार की मार्केटिंग कंपनी एनआर स्पोर्ट्स ने शनिवार को बयान में कहा कि ब्राजील के इस खिलाड़ी का फुटबॉल के प्रति प्यार और अगले विश्व कप में खेलने की दृढ़ इच्छा ने उन्हें वापसी करने के लिए प्रेरित किया। अल हिलाल के संयुक्त अरब अमीरात के अल ऐन के खिलाफ मैच के संदर्भ में बयान में कहा गया,'हालांकि उनकी वापसी को लेकर अभी तक किसी तरह का अंतिम फैसला नहीं किया गया है लेकिन वह सोमवार को होने वाले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।'

अल हिलाल के लिए खेल पाए थे पांच मैच, फिर हुए चोटिल

नेमार ने अगस्त 2023 में सऊदी अरब के क्लब के साथ अनुबंध किया था लेकिन वह उसकी तरफ से केवल पांच मैच ही खेल पाए थे। पिछले साल अक्टूबर में उनके बाएं घुटने में चोट लग गई थी जिसका उन्हें ऑपरेशन करवाना पड़ा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article