स्पोर्ट्स

भारत के इस शहर में होगा पहले खो-खो विश्व कप का आयोजन

भारत की राजधानी नई दिल्ली अगले साल जनवरी में पहले खो-खो विश्व कप की मेजबानी करेगी। जानिए कब से कब तक होगा टूर्नामेंट का आयोजन?

Image

खो खो वर्ल्ड कप 2025

KEY HIGHLIGHTS
  • नई दिल्ली में होगा पहले खो-खो विश्व कप का आयोजन
  • 13 से 19 जनवरी तक दुनिया भर के खिलाड़ी बिखेंगेंगे चम
  • इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे मैच

नई दिल्ली: अगले साल 13 से 19 जनवरी तक इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में पहला खो खो विश्व कप आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट के आयोजकों ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह टूर्नामेंट भारत के स्वदेशी खेल को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का मौका है। टूर्नामेंट के घोषणा समारोह के दौरान टीम महाराष्ट्र और शेष भारत के बीच एक प्रदर्शनी मैच खेला गया जिसमें महाराष्ट्र 26-24 से विजयी रहा।

लोगो और टैग लाइन का हुआ अनावरण

समारोह के दौरान विश्व कप के आधिकारिक ‘लोगो’ (प्रतीक चिन्ह) और ‘टैगलाइन’ का भी अनावरण किया गया। टूर्नामेंट में 24 देशों का प्रभावशाली लाइन अप होगा जिसमें पुरुष और महिला दोनों टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी। टूर्नामेंट में प्रत्येक डिविजन में 16 टीम होंगी जिससे दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।

देश की मिट्टी का खेल है खो-खो

भारतीय खो खो महासंघ (केकेएफआई) के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने कहा,'खो-खो हमारे देश की मिट्टी का खेल है। इसलिए हमें इस खेल को मैदान पर लाने पर बहुत गर्व है। खो खो को अंतरराष्ट्रीय खेल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले महासंघ को बहुत धन्यवाद।' इस मौके पर युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे भी मौजूद थीं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article