स्पोर्ट्स

वीवी नाटू मेमोरियल: मालविका और कौशल ने किया कमाल, जीता सीनियर बैडमिंटन का खिताब

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 10:23 PM IST

VV Natu Memorial All India Senior Ranking Badminton Tournament: मालविका बंसोड़ और कौशल धर्ममेर ने वीवी नाटू मेमोरियल अखिल भारतीय सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में कमाल कर दिया है। दोनों खिताब जीतने में सफल रहे हैं।

Image

मालविका बंसोड़

Photo : Twitter

पुणे: शीर्ष वरीयता प्राप्त मालविका बंसोड़ ने रविवार को यहां वीवी नाटू मेमोरियल अखिल भारतीय सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब जीता जबकि गैर वरीयता प्राप्त कौशल धर्ममेर ने पुरुषों का खिताब अपने नाम किया।

बंसोड़ ने पहला गेम गंवाने के बाद एक घंटे तीन मिनट तक चले रोमांचक फाइनल में अदिता राव को 13-21, 21-17, 22-20 से शिकस्त दी। कौशल ने पुरुष एकल के फाइनल में रोहन गुरबानी को 21-10, 21-16 से हराया।

इस बीच खुशी गुप्ता ने महिला युगल और मिश्रित युगल में चैंपियन बनकर दो खिताब अपने नाम किए। खुशी और सिद्धार्थ एलंगो ने अरविंद सुरेश और पवित्रा नवीन की जोड़ी को 21-19, 21-15 से हराकर मिश्रित युगल का खिताब जीता।

खुशी और प्रिया देवी कोन्जेंगबाम ने महिला युगल के फाइनल में शिखा गौतम और पूर्विशा राम को 21-16, 17-21, 21-12 से हराया। पुरुष युगल के फाइनल मेंहरिहरन अम्सकरुनन और रुबन कुमार ने विप्लव कुवाले और विराज कुवाले को 21-18, 21-16 से पराजित किया।

End of Article