स्पोर्ट्स

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 5 फुटबॉलर

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के आगाज में महीने से भी कम का समय बचा है। फुटबॉल फैंस अपने पसंदीदा फुटबॉलरों को मैदान पर खेलते हुए देखने के लिए बेताब हैं। दुनिया को एक पटल पर लाने वाले इस खेल ने कई महान खिलाड़ी दिए हैं। जिन्होंने अपने खेल से दुनिया को दीवाना बना दिया। उनका जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला है।

Image

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले पांच फुटबॉलर

फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत 1930 से हुई। इस खूबसूरत खेल ने दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों को एक साथ एक मंच पर ला दिया। इन बीते सालों में अब तक फीफा वर्ल्ड कप के 22 संस्करण खेले जा चुके हैं। इसमें अब तक कुल 964 मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन सबसे अधिक मैच खेलने वाले फुटबॉलरों की बात करें तो इस लिस्ट में दिग्गजों का नाम शामिल है।

फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के नाम है। जिन्होंने इस मेगा इवेंट में कुल 26 मैच खेले हैं। उन्होंने 2022 वर्ल्ड कप फाइनल में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड पश्चिमी जर्मनी के दिग्गज फुटबॉलर लोथर मैथ्यूस के नाम था। आइए जानतें है फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले पांच फुटबॉलरों के बारे में।

Match Fifa

सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले फुटबॉलर। ग्राफिक्स-AI

1. लियोनेल मेसी

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। साल 2006 से 2022 तक फीफा विश्व कप में लियोनेल मेसी कुल 26 मैच खेल चुके हैं। अपने पांचवें विश्व कप में खेलते हुए मेसी ने रविवार, 18 दिसंबर 2022 को फाइनल में फ्रांस के खिलाफ अर्जेंटीना का नेतृत्व करते हुए अपना 26वां विश्व कप मैच खेला।

2. लोथर मैथ्यूस

मैथ्यूस ने 1982 और 1986 में फाइनल में हार के बाद 1990 में इटली में आयोजित विश्व कप में पश्चिम जर्मनी की कप्तानी करते हुए खिताब जीता। उन्होंने जर्मनी के लिए 1994 और 1998 के संस्करणों में भी भाग लिया और मैक्सिको के एंटोनियो कार्बाजल के बाद पांच अलग-अलग फीफा विश्व कप टूर्नामेंट में खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। लोथर ने फीफा विश्व कप में 25 मैच खेले हैं।

3. मिरोस्लाव क्लोज

जर्मन स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज का नाम फीफा विश्व कप में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने चार संस्करणों (2002, 2006, 2010 और 2014) में 24 मैचों में 16 गोल किए हैं। 2014 में ब्राजील में खेले गए अपने आखिरी विश्व कप के दौरान उनकी उम्र 36 वर्ष थी और उन्होंने उस टूर्नामेंट में दो गोल करके अपने देश को ट्रॉफी जीतने में मदद की थी।

4. पाओलो माल्डिनी

इटली के पाओलो माल्डिनी विश्व कप में सबसे अधिक मैच खेलने वाले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने कभी ट्रॉफी नहीं जीती। उन्होंने इटली के लिए चार टूर्नामेंट में भाग लिया और कुल 23 मैच खेले। 1994 में अमेरिका में आयोजित विश्व कप के फाइनल में हार गए थे।

5. क्रिस्टियानो रोनाल्डो

पुर्तगाल के के मशहूर स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। रोनाल्डो ने कुल 22 मैच खेले हैं। रोनाल्डो ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 900 से ज्यादा गोल किए हैं। वह सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article