स्पोर्ट्स

लियोनेल मेस्सी ने धोनी की बेटी जीवा के लिए ऑटोग्राफ की हुई अर्जेंटीना की जर्सी भेजी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2022, 10:06 PM IST

Lionel Messi sends autographed argentina jersey for Ziva Dhoni: फीफा विश्व कप 2022 का खिताब जीतने वाली अर्जेंटीना टीम के स्टार खिलाड़ी व कप्तान लियोनेल मेस्सी ने अब महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा के लिए ऑटोग्राफ की हुई अर्जेंटीना की जर्सी भेजी है। इससे पहले जय शाह को भी मेस्सी ने जर्सी भेजी थी।

Image

मेस्सी ने जीवा के लिए भेजी जर्सी (Instagram)

कतर में खेले गए फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में अर्जेंटीना ने अपना 36 साल से अधूरा पड़ा सपना पूरा किया और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। ये खिताब जहां अर्जेंटीना के लिए बेहद खास था, वहीं उसके कप्तान लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) के लिए भी बेहद अहम था। ये उनका अंतिम विश्व कप था और आखिरकार उनका वो सपना पूरा हो गया जिसकी तमन्ना वो बचपन से रखते थे। इस खुशी का इजहार कई तरीके से मेस्सी कर रहे हैं। इन्हीं में एक जरिया है अपने फैंस को अर्जेंटीना की जर्सी भेजकर। इस बार मौका था एम एस धोनी (MS Dhoni) की बेटी जीवा (Ziva) को तोहफा मिलने का।

पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने बताया था कि लियोनेल मेस्सी ने कुछ समय पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jay Shah) को ऑटोग्राफ की हुई अर्जेंटीना की जर्सी भेजी थी। इस बार मेस्सी ने धोनी की बेटी जीवा को अर्जेंटीना की जर्सी भेजी है जिस पर उन्होंने ऑटोग्राफ करने के साथ-साथ जीवा का नाम भी लिखा है। देखिए इंस्टा पोस्ट..

इस जर्सी को हासिल करने के बाद जीवा के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। धोनी भी फुटबॉल के शौकीन हैं और शुरुआती दिनों में स्कूल में वो भी एक गोलकीपर रह चुके हैं। धोन भी मेस्सी के फैन हैं और उनकी बेटी भी उसी राह पर है जिसको खुश करने के लिए मेस्सी ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article