स्पोर्ट्स

Canada Open: लक्ष्य सेन ने जीता साल का पहला खिताब, बने कनाडा ओपन के चैंपियन

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 10, 2023, 09:03 AM IST

भारत के युवा सनसनी लक्ष्य सेन का धमाल जारी है। कनाडा ओपन के फाइनल में उन्होंने अपने से कम रैंकिंग वाले खिलाड़ी को पटखनी देकर साल का पहला खिताब जीत लिया है। वह भारत की एक मात्र उम्मीद थे और उन्होंने निराश नहीं किया। इससे पहले पीवी सिंधू का सफल सेमीफाइनल में खत्म हो गया था।

Image

लक्ष्य सेन, कनाडा ओपन चैंपियन (साभार-BAI)

KEY HIGHLIGHTS
लक्ष्य सेन बने कनाडा ओपन चैंपियन
फाइनल में चीन के खिलाड़ी को हराया
साल के पहले BWF खिताब पर किया कब्जा

भारत के युवा सनसनी लक्ष्य सेन ने साल का अपना पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब जीत लिया है। देर रात खेले गए कनाडा ओपन के फाइनल मुकाबले में उन्होंने चीन के लि शि फेंग को सीधे गेमों 21-18, 22-20 से हराकर साल का पहला खिताब अपने नाम किया। यह इस साल का उनका पहला और करियर का दूसरा BWF टाइटल है। इससे पहले उन्होंने इंडियन ओपन पर कब्जा किया था।

शानदार लय में नजर आए सेन

पहला गेम 21-18 से जीतने वाले लक्ष्य सेन दूसरे गेम में एक वक्त 4 प्वाइंट पीछे चल रहे थे। पहले उन्होंने अपने शानदार स्मैश से इस गैप को कम किया और फिर 4 गेम प्वाइंट सेव करते हुए दूसरे गेम रोमांचक तरीके से 22-20 के अंतर से अपने नाम किया और खिताब पर भी कब्जा जमाया। इस जीत से लक्ष्य सेन को रैंकिंग में भी फायदा होगा और वह BWF रैंकिंग में 12वें पायदान पर पहुंच जाएंगे। वर्तमान में उनकी रैंकिंग 19 है। सेन अब युएस ओपन में नजर आएंगे।

पेरिस ओलंपिक के लिए बढ़ी उम्मीदें

यह जीत लक्ष्य सेन के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि वह अब किदांबी श्रीकांत से आगे निकल गए हैं और पेरिस ओलंपिक में क्वालीफिकेशन की दौड़ में फिलहाल उनसे आगे हैं। इससे पहले उन्होंने सेमीफाइनल में भी अपने से कम रैंकिंग वाले खिलाड़ी जापान के केंटा निशिमोटो को 21-17 21-14 से हराया था। भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया था। उन्हें जापान की ही अकाने यामागुची से हार का सामना करना पड़ा था।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article