स्पोर्ट्स

पीआर श्रीजेश के बड़ा दावा, लॉस एंजिल्स ओलंपिक में हॉकी का गोल्ड जीत सकती है भारतीय टीम

लगातार दो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अहम प्लेयर पीएआर श्रीजेश ने पटना में लॉस एंजिल्स ओलंपिक में भारत के प्रदर्शन को लेकर बड़ा दावा किया है।

Image

पीआर श्रीजेश

Photo : AP

पटना: भारत के महान गोलकीपर पी आर श्रीजेश का मानना है कि टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले खेलों में स्वर्ण पदक जीत सकती है। पेरिस ओलंपिक के बाद खेल को अलविदा कहने वाले श्रीजेश ने यहां पत्रकारों से कहा,'हमारे पास काफी प्रतिभाशाली टीम है। मेरी जगह लेने वाला कृशन पाठक शानदार गोलकीपर हैं। यह टीम लॉस एंजिलिस ओलंपिक में स्वर्ण जीत सकती है।'

श्रीजेश ने कहा,'बिहार में मैने सकारात्मक बदलाव देखें हैं, खासकर राजगीर में खेल परिसर में । वहां अब एस्ट्रो टर्फ लग गई है और इस साल के आखिर में महिला एशियाई कप ट्रॉफी भी खेली जा रही है। बिहार देश में खेल का अगला केंद्र बन सकता है। मैंने यहां खेल विभाग के अधिकारियों से बात की है और कई नयी पहल यहां शुरू हो रही है।'

भारतीय जूनियर टीम के कोच बने श्रीजेश ने कहा कि उनकी नजरें अगले एशिया कप पर है और वे पूर्व क्रिकेट कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ से प्रेरणा लेते हैं। भारतीय क्रिकेट की दीवार कहे जाने वाले द्रविड़ ने कोच के तौर पर भारतीय क्रिकेट में सराहनीय योगदान दिया है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article