स्पोर्ट्स

Paris Paralympic 2024: 56 साल के इतिहास पर भारी पड़ा पेरिस पैरालंपिक, भारतीय दल ने बना दिया खास रिकॉर्ड

Paris Paralympic 2024: भारतीय पैरालंपिक दल ने पेरिस में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भारत ने इस बार 7 गोल्ड और 9 सिल्वर सहित कुल 29 मेडल अपने नाम किए। इससे पहले भारत के नाम 56 साल के पैरालंपिक इतिहास में 12 मेडल ही जीत पाए।

Image

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का प्रदर्शन (साभार-Twitter)

Paris Paralympic 2024: साल 2024 का ओलंपिक अभियान भारत के लिए मिला-जुला था। जहां पदक के कुछ बड़े दावेदारों के हाथ निराशा लगी तो मनु भाकर जैसे चेहरे एक ही ओलंपिक में दो पदक के साथ सुपरस्टार बन गए। नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता तो हॉकी टीम भी लगातार दूसरी बार मेडल लेकर घर आई। तमाम प्रयासों के बावजूद भारत 1 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज के साथ 6 मेडल ही जीत पाया और 71वें स्थान पर रहा। भारत टोक्यो के 7 मेडल के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया। इस बैकग्राउंड में शुरू हुए पैरालंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से हौसले एक बार फिर से बुलंद कर दिए हैं।

इस बार न केवल टोक्यो का रिकॉर्ड टूटा बल्कि 29 मेडल का एक ऐसा स्टैंडर्ड भी सेट कर दिया गया जो अगले पैरालंपिक खेलों में एक मानक की तरह काम करेगा। भारत का पैरालंपिक में मेडल हासिल करने का सफर 1972 में हीडलबर्ग से शुरू हुआ था। तब भारत को एक ही मेडल मिला था लेकिन यह गोल्ड मेडल था। मुरलीकांत पेटकर ने फ्रीस्टाइल स्विमिंग में मेडल जीतकर भारत के लिए पैरालंपिक मेडल की शुरुआत की थी। फिल्म 'चंदू चैंपियन' इसी चैंपियन की जिंदगी के ऊपर आधारित है।

इसके बाद न्यूयॉर्क में हुए पैरालंपिक खेलों में भारत के मेडल की संख्या तो चार हुई लेकिन गोल्ड मेडल नहीं आ सका था। 2004 में एथेंस में हुए पैरालंपिक खेलों में भारत को फिर एक गोल्ड मेडल मिला और एक ब्रॉन्ज मेडल भी जीता। इस बार कुल दो पदक मिले। लंदन पैरालंपिक खेलों में भारत को 1 ही ब्रॉन्ज मेडल मिला। तब ओलंपिक खेलों में भारत ने 6 मेडल जीतकर इतिहास रचा था।

इसके बाद रियो पैरालंपिक खेलों में भारत ने 2 गोल्ड और 1-1 सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल समेत 4 पदक जीते। यह पैरालंपिक खेलों में देश का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इसके बाद आए ऐतिहासिक टोक्यो पैरालंपिक खेलों ने सब बदलकर रख दिया। इन खेलों में भारत ने 5 गोल्ड मेडल जीते। इसके साथ 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल ने देश को कुल मिलाकर 19 पदक दिए। टोक्यो ओलंपिक ने यह विश्वास पुख्ता किया था कि भारत पैरालंपिक खेलों में कमाल करके दिखा सकता है।

अब पेरिस पैरालंपिक ने इस भरोसे को न केवल मजबूत किया है बल्कि आगे के लिए नई उड़ान की उम्मीद भी दी है। अपेक्षा बढ़ चुकी हैं कि भारत पैरालंपिक खेलों में अगली बड़ी ताकत के तौर पर भी उभर सकता है। पेरिस पैरालंपिक खेलों में भारत ने 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। कुल पदक की संख्या 29 रही है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article