स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024 [Day 3], [28 july 2024] Schedule: भारतीय खिलाड़ियों का आज का पूरा कार्यक्रम, गोल्ड मेडन पर निशाना लगाने उतरेंगी मनु भाकर

Paris Olympics 2024 [Day 3], [28 july 2024] Schedule (ओलंपिक 2024 मैचों का शेड्यूल कल का), Indian Athelets Today Matches Livestreaming, TV Telecast in India: पेरिस ओलंपिक का आज तीसरा दिन है जानिए आज भारतीय खिलाड़ी किन खेलों में कब और कहां चुनौती पेश करेंगे। ये भारतीय खिलाड़ियों का तीसरे दिन का पूरा शेड्यूल।

Image

पेरिस ओलंपिक के दूसरे दिन भारतीय दल का पूरा कार्यक्रम

KEY HIGHLIGHTS
  • पेरिस ओलंपिक में आज स्पर्धाओं का है दूसरा दिन
  • मनु भाकर लगाने उतरेंगी गोल्ड पर निशाना
  • ऐसा है अन्य भारतीय खिलाड़ियों का आज का शेड्यूल

Paris Olympics 2024 [Day 3], [28 july 2024] Schedule: पेरिस ओलंपिक में स्पर्धाओं के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी और निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। भारत की युवा महिला निशानेबाज मनुभाकर 10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा के फाइनल में तीसरे स्थान पर रहते हुए पहुंची हैं। रविवार को वो गोल्ड मेडल पर निशाना लगाने के इरादे शूटिंग रेंज में उतरेंगी। उनके अलावा महिला तीरंदाज टीम स्पर्धा में फ्रांस के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में उतरेंगी। भारतीय खिलाड़ी बैडमिंटन में भी चुनौती पेश करेंगे। आइए जानते हैं कि पेरिस ओलंपिक के दूसरे दिन रविवार(28 July, 2o24) का भारतीय खिलाड़ियों का भारतीय समयानुसार कार्यक्रम इस प्रकार है।

बैडमिंटन

महिला एकल (ग्रुप चरण): पीवी सिंधू बनाम एफएन अब्दुल रज्जाक (मालदीव), दोपहर 12:50 बजे से

पुरुष एकल (ग्रुप चरण): एचएस प्रणय बनाम फैबियान रोथ (जर्मनी), रात आठ बजे

निशानेबाजी

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन: इलावेनिल वलारिवन, दोपहर 12.45 बजे

पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन: संदीप सिंह और अर्जुन बाबूता, दोपहर 2.45 बजे

महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल: मनु भाकर, दोपहर 3.30 बजे

नौकायन

पुरुष एकल स्कल (रेपेचेज दो): बलराज पंवार, दोपहर 1.18 बजे

टेबल टेनिस

महिला एकल (दूसरा दौर): श्रीजा अकुला बनाम क्रिस्टीना कालबर्ग (स्वीडन) - दोपहर 12.15 बजे से

महिला एकल (दूसरा दौर): मनिका बत्रा बनाम अन्ना हर्से (ग्रेट ब्रिटेन) - दोपहर 12.15 बजे से

पुरुष एकल (दूसरा दौर): शरथ कमल बनाम डेनी कोजुल (स्लोवेनिया) - दोपहर 3.00 बजे से

तैराकी

पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक (हीट 2): श्रीहरि नटराज - दोपहर 3.16 बजे

महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल (हीट 1): धीनिधि देसिंगु - दोपहर 3.30 बजे

तीरंदाजी

महिला टीम (क्वार्टर फाइनल): भारत (अंकिता भक्त, भजन कौर और दीपिका कुमारी) बनाम फ्रांस/नीदरलैंड - शाम 5.45 बजे

महिला टीम (सेमीफाइनल): शाम 7.17 बजे से

महिला टीम (पदक चरण के मैच): रात 8.18 बजे से।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article