Hockey World Cup 2023, India vs England Hockey Live Score Streaming Online & Telecast Channel in India: एफआईएच हॉकी विश्व कप 2023 में स्पेन के खिलाफ 2-0 के अंतर से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने वाली हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम रविवार को अपने दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी। भारतीय टीम जहां स्पेन को 2-0 से मात देकर इस मुकाबले में पहुंची है वहीं इंग्लैंड ने वेल्स को 5-0 के अंतर से अपने पहले मुकाबले में पटखनी दी थी।
यह मुकाबला पूल डी में पहले और दूसरे पायदान पर काबिज टीमों के बीच का है। इसी मुकाबले से सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का रास्ता खुलेगा। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अहम है। आइए जानते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले हॉकी विश्व कप के मुकाबले का लुत्फ आप कब और कहां उठा सकते हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच हॉकी विश्व कप 2023 का मैच कब खेला जाएगा? (India vs England FIH Hockey World Cup 2023 Match Date)
भारतीय हॉकी टीम और इंग्लिश हॉकी टीम के बीच हॉकी विश्व कप 2023 का मैच आज (रविवार) खेला जाएगा।
भारत-इंग्लैंड हॉकी विश्व कप 2023 मैच कितने बजे शुरू होगा? (Hockey World Cup 2023
India vs England match Timing)इंग्लैंड और मेजबान भारतीय हॉकी टीम के बीच एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप का ग्रुप स्टेज मुकाबला आज (15 जनवरी) शाम 7 बजे (IST) से खेला जाएगा।
