बर्लिन: अनुभवी गोलकीपर मैनुएल नुएर(Manuel Neuer) ने कोच यूलियन नेगल्समैन के कहने पर फुटबॉल से संन्यास का फैसला बदलकर विश्व कप के लिये जर्मनी की टीम में वापसी की है। चालीस वर्षीय नुएर ने 2024 यूरो चैम्पियनशिप के बाद फुटबॉल से विदा ली थी। उन्हें कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका में होने वाले विश्व कप के लिये जर्मनी की 26 सदस्यीय टीम में चुना गया है। नुएर ने जर्मनी के लिये 124 मैच खेले हैं और उनका आखिरी मैच यूरो 2024 क्वार्टर फाइनल था जिसमें जर्मनी को स्पेन ने अतिरिक्त समय में 2-1 से हराया था। जर्मन टीम 31 मई को फिनलैंड के खिलाफ और छह जून को अमेरिका के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी।
ऐसा है जर्मनी का शेड्यूल
चार बार की चैंपियन जर्मनी को ग्रुप ई में क्युरासाओ, आइवरी कोस्ट और इक्वाडोर के साथ जगह मिली है। जर्मनी अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को क्युरासाओ के खिलाफ ह्यूसटन शहर में करेगी। इसके बाद उसकी भिजडंत 21 जून को आइवरी कोस्ट से टोरंटो में होगी। 26 जून को जर्मनी अपना आखिरी ग्रुप मैच इक्वाडोर के खिलाफ इस्ट रदरफोर्ड में खेलेगी। जर्मनी साल 2014 में आखिरी बार चैंपियन बनी थी। पिछले 12 साल से उसकी खिताबी झोली खाली है। 8 बार फाइनल में जर्मनी की टीम पहुंची है और चार बार चैंपियन बनने में सफल हुई है।
जर्मनी की फीफा विश्व कप 2026 के लिए टीम:(Germany FIFA World Cup 2026 Squad)
गोलकीपर : ओलिवर बाउमैन, मैनुएल नुएर, अलेक्जेंडर नुबेल
डिफेंडर : जोशुआ किमिच (बायर्न म्युनिख), निको श्लोटरबेक (बोरुसिया डॉर्टमुंड), नाथनियल ब्राउन (एंट्रैक्ट फ्रैंकफर्ट), डेविड राउम (लीपजिग), वाल्डेमर एंटोन (बोरूसिया डॉर्टमंड), पास्कल ग्रोस (ब्राइटन), एंटोनियो रुडिगर (रीयाल मैड्रिड), मलिक थियाव (न्यूकैसल), जोनाथन ताह (बायर्न म्युनिख)
