स्पोर्ट्स

FIFA World Cup 2026: इतिहास में पहली बार तीन देशों में होने जा रहा फीफा वर्ल्ड कप

FIFA World Cup 2026: इस वर्ल्ड कप में केप वर्डे, कुराकाओ, जॉर्डन और उज्बेकिस्तान पहली बार खेलेंगे। इस वर्ल्ड कप में 16 शहरों में मुकाबले होंगे। वहीं तीन देशों की संयुक्त मेजबानी में 48 टीमें 104 मैचों में भिड़ेंगी। फुटबॉल का यह महाकुंभ बहुत ही विराट होने वाला है।

Image

फीफा वर्ल्ड कप

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल का सबसे बड़ा महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2026 इतिहास रचने जा रहा है। पहली बार यह टूर्नामेंट एक साथ तीन देशों अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में होगा। यह वर्ल्ड कप 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक चलेगा और फुटबॉल का यह 23वां संस्करण अब तक का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप होगा। टूर्नामेंट का आगाज 11 जून 2026 को मेक्सिको सिटी के ऐतिहासिक एस्टाडियो अज़्टेका मैदान से होगा। इस बार का पहला मैच मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। इसके साथ ही अज़्टेका दुनिया का पहला स्टेडियम बन जाएगा जिसने तीन वर्ल्ड कप की मेजबानी की है। 12 जून को कनाडा टोरंटो में बोस्निया और हर्जेगोविना से और अमेरिका लॉस एंजिल्स में पैराग्वे से अपना पहला मैच खेलेगा।

48 टीमें और 104 मैचों का महासंग्राम

गौरतलब है कि इस बार फॉर्मेट पूरी तरह बदल चुका है। इससे पहले साल 2022 में 32 टीमों ने हिस्सा लिया था। वहीं इस बार 48 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। इस दौरान 39 दिनों में कुल 104 मैच खेले जाएंगे। इसमें से 78 मैच अमेरिका में, 13 मैच मेक्सिको में और 13 मुकाबले कनाडा में खेले जाएंगे। इस सीजन सबसे ज्यादा मैचों की मेजबानी अमेरिका करेगा। इस बार का फाइनल भी अमेरिका में होगा।

नया नॉकआउट सिस्टम

इस बार के वर्ल्ड कप के लिए 48 टीमों को 12 ग्रुप में 4-4 टीमों के साथ बांटा गया है। हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सीधे राउंड ऑफ 32 में जाएंगी। इसके अलावा 8 बेस्ट तीसरे नंबर की टीमें भी नॉकआउट में पहुंचेंगी।

ग्रुप डिस्ट्रीब्यूशनटीमें
ग्रुप Aमेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, चेक गणराज्य
ग्रुप Bकनाडा, बोस्निया और हर्जेगोविना, कतर, स्विट्जरलैंड
ग्रुप Cब्राजील, मोरक्को, हैती, स्कॉटलैंड
ग्रुप Dअमेरिका, पैराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, तुर्की
ग्रुप Eजर्मनी, कुराकाओ, आइवरी कोस्ट, इक्वाडोर
ग्रुप Fनीदरलैंड, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया
ग्रुप Gबेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड
ग्रुप Hस्पेन, केप वर्डे, सऊदी अरब, उरुग्वे
ग्रुप Iफ्रांस, सेनेगल, इराक, नॉर्वे
ग्रुप Jअर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन
ग्रुप Kपुर्तगाल, डीआर कांगो, उज्बेकिस्तान, कोलंबिया
ग्रुप Lइंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा

नॉकआउट शेड्यूल

राउंड ऑफ 32: 28 जून-3 जुलाई

राउंड ऑफ 16: 4-7 जुलाई

क्वार्टरफाइनल: 9-11 जुलाई

सेमीफाइनल: 14-15 जुलाई

तीसरे स्थान का मैच: 18 जुलाई मियामी में

फाइनल: 19 जुलाई न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article