स्पोर्ट्स

ब्रेकअप के बाद अपनी संपत्ति सुरक्षित करने के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड से किया कानूनी करार- रिपोर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2023, 04:44 PM IST

Cristiano Ronaldo signs legal contract with girlfriend says Report: एक रिपोर्ट के मुताबिक दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक अनोखा कदम उठाया है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड ज्योर्जिना रॉड्रिग्ज के साथ एक कानूनी करार किया है ताकि अगर दोनों के बीच कभी ब्रेकअप की स्थिति पैदा हो तो रोनाल्डो की संपत्ति सुरक्षित रहे।

Image

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Instagram)

Cristiano Ronaldo signs legal contract with girlfriend: दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में शुमार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो आए दिन सुर्खियों में रहते हैं, कभी अपने नए क्लब को लेकर, कभी अपनी कमाई को लेकर, कभी खेल को लेकर तो कभी अपनी लव लाइफ को लेकर भी। हाल में फुटबॉल इतिहास में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच (200) खेलने का रिकॉर्ड बनाने वाले रोनाल्डो इस समय अपनी गर्लफ्रेंड ज्योर्जिना रॉड्रिग्ज को लेकर चर्चा में है। एक ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रोनाल्डो ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कानूनी करार किया है।

पिछले दिनों सउदी अरब में अल नासर फुटबॉल क्लब के साथ जब क्रिस्टियानो रोनाल्डो जुड़े तो उन्होंने 200 मिलियन यूरो सालाना की भारी-भरकम फीस के साथ करार किया था। उसके बाद अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रोनाल्डो ने अपनी संपत्ति को सुरक्षित करने के लिए गर्लफ्रेंड ज्योर्जिना रोड्रिग्ज के साथ करार किया है।

रोनाल्डो और ज्योर्जिना की मुलाकात 2016 में एक रिटेल स्टोर पर हुई थी। उसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा और वे साथ रहने लगे। दोनों ने अब तक शादी नहीं की है। दोनों के अलग होने की अफवाहें कई बार सामने आ चुकी हैं लेकिन अब तक ऐसा हुआ नहीं है। अब एक बार फिर ऐसी खबरें हवा में हैं और ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रोनाल्डो ने ज्योर्जिना के साथ कानूनी करार तक कर लिया है कि यदि दोनों अलग होते हैं तो उनकी भारी-भरकम संपत्ति का बड़ा हिस्सा ज्योर्जिना से दूर रखा जा सके।

रिपोर्ट के मुताबिक इस करार में लिखा है कि अलग होने पर रोनाल्डो ज्योर्जिना को मासिक आर्थिक मदद मुहैया कराते रहेंगे और ज्योर्जिना अपने बच्चों से भी रिश्ता बरकरार रख सकेंगी। ये मासिक आर्थिक मदद 1 लाख 9 हजार डॉलर या उससे ज्यादा भी हो सकती है। गौरतलब है कि रोनाल्डो और ज्योर्जिना पांच बच्चों के माता-पिता हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article