स्पोर्ट्स

Cristiano Ronaldo: दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो को एक मैच के लिए किया गया बैन

Cristiano Ronaldo Banned For 1 Match: फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फैंस को तब झटका लगा जब उनके चहेते खिलाड़ी पर एक मैच का निलंबन लगा दिया गया। सउदी प्रो लीग फुटबॉल में अल नासर के लिये खेलते हुए कथित तौर पर अश्लील इशारे करने की वजह से रोनाल्डो पर एक मैच का बैन लगाया गया है।

Image

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मिली सजा
  • रोनाल्डो पर लगाया गया एक मैच का बैन
  • सउदी फुटबॉल लीग में अल-नासर के लिए खेलते हैं रोनाल्डो

फुटबॉल जगत में एक खबर ने खलबली मचाई है। सउदी प्रो लीग फुटबॉल में अल नासर के लिये खेलते हुए कथित तौर पर अश्लील इशारे करने की वजह से पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) को एक मैच के लिये बैन कर दिया गया है।

अल नासर ने स्थानीय प्रतिद्वंद्वी अल शबाब को रविवार को 3-2 से हराया जिसके बाद रोनाल्डो ने विरोधी टीम के समर्थकों को देखकर अभद्र इशारे किये ।

दर्शक उनके चिर प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेस्सी के नाम से ‘मेस्सी मेस्सी’ के नारे लगा रहे थे।

सउदी अरब फुटबॉल महासंघ की अनुशासन और नैतिकता समिति ने सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को इस निलंबन की घोषणा की । अल नासर को अगले मैच में अल हजम से खेलना है।

रीयाल मैड्रिड और मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व स्टार रोनाल्डो को करीब पांच हजार डॉलर अल शबाब को और आधी राशि महासंघ को भी जुर्माने के तौर पर देनी होगी। इस फैसले के खिलाफ अपील भी नहीं की जा सकती है।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article