ZIM vs NZ Tri Series 3rd T20 Pitch Report In Hindi Today Match: द.अफ्रीका न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज का तीसरा मैच आज (18 जुलाई 2025) को खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन हरारे क्रिकेट मैदान पर किया जाने वाला है। इसमें मेजबान जिंबाब्वे की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी। दोनों ही टीमों का ये दूसरा मुकाबला है। जिंबाब्वे को पहले मुकाबले में हार मिली थी जबकि कीवी टीम अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद इस मुकाबले में पहुंची है। न्यूजीलैंड की टीम पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 21 रन से मात देने के बाद आत्मविश्वास से भरी होगी और लगातार दूसरी जीत दर्ज करने की फिराक में है। वहीं मेजबान जिंबाब्वे अपने घरेलू दर्शकों के सामने पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। इस मैच में जिंबाब्वे की कप्तानी सिकंदर रजा(Sikandar Raza) कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम को 4:30 बजे से होगी।
जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई सीरीज में आज तीसरा मैच खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है। जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच अब तक टी20 में कुल 6 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें कीवी टीम ने एक तरफा अंदाज में 6 मैच जीत दर्ज की है। जिंबाब्वे अबतक कीवी टीम के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पाई है। ऐसे में अपने घरेलू मैदान पर जिंबाब्वे की टीम कीवी टीम के खिलाफ जीत का खाता खोलना चाहेगी।
जिंबाब्वे बनाम न्यूजीलैंड टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (ZIM vs NZ Tri Series 3rd T20 Pitch Report)
जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले आज के टी20 मैच का आयोजन जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में किया जाने वाला है। इस मैदान का इतिहास गवाह रहा है कि यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को ही ज्यादा फायदा मिला है क्योंकि यहां की पिच शुरुआत में बैटिंग के लिए बेहद शानदार रहती है और टीमें बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है। 234 रन इस मैदान का सर्वोच्च स्कोर है, जबकि 194 रनों का पीछा भी इसी दौरान किया गया है। यह सीरीज़ का तीसरा मैच है और पिच के ताजा रहने की उम्मीद है, और 170 के आसपास का स्कोर प्रतिस्पर्धी होने की उम्मीद है। टॉस जीतने वाली टीम के पहले बल्लेबाजी करने की संभावना है। इस मैदान पर अब तक 61 टी20 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 35 मुकाबले जीते हैं वहीं दूसरे नंबर की बैटिंग वाली टीम केवल 24 ही जीत पाई है। यहां का पहली पारी में औसत स्कोर 151 रहा है।
