क्रिकेट

ZIM vs AFG Match Toss Update: आज का टॉस अफगानिस्तान ने जीता, जिम्बाब्वे की टीम करेगी पहले बल्लेबाजी

ZIM vs AFG Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार को हरारे में खेला जाएगा। सीरीज में अफगानिस्तान 1-0 से आगे है।

Image

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान टॉस (साभार-ICC)

ZIM vs AFG Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे में खेला जा रहा है जहां अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था जबकि दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान ने एकतरफा तरीके से अपने नाम किया था। दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के सामने 287 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन जिम्बाब्वे के बल्लेबाज 54 रन बनाकर ढेर हो गए थे।

अफगानिस्तान ने 232 रन के बड़े अंतर से यह मुकाबला अपने नाम किया था। जिम्बाब्वे के 4 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए थे जबकि 5 बल्लेबाज दहाई का भी आंकड़ा नहीं छू पाए थे। ऐसे में तीसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम अपनी गलतियों में सुधार कर एक नए जोश के साथ उतरना चाहेगी।

हेड टू हेड में अफगानिस्तान का पलड़ा भारी

हेड टू हेड की बात करें तो जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 30 वनडे मुकाबले हुए हैं जिसमें से 19 मैच अफगानिस्तान ने जीते हैं और केवल 10 मुकाबला जिम्बाब्वे के नाम रहा है। एक मैच बिना किसी परिणाम के रहा है।

जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान टॉस का समय (ZIM vs AFG Toss Time)

जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तानके बीच आज के मैच का टॉस दोपहल 12.30 बजे होगा जबकि 1 बजे पहली गेंद फेंकी जाएगी।

जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान टॉस की जगह (ZIM vs AFG Toss Venue)

जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तानके बीच आज का मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान आज का टॉस किसने जीता (ZIM vs AFG Toss Win Today)

जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तानके बीच आज का मैच के टॉस अफगानिस्तान ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article