क्रिकेट

IND vs SL:श्रीलंका के खिलाफ हलचल मचाकर फिर विकेटों के शिखर पर पहुंचे युजवेंद्र चहल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 7, 2023, 10:37 PM IST

Most T20I Wickets for India: श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में सीरीज के तीसरे और निर्णायक टी20 मुकाबले में अपनी फिरकी का जादू दिखाते हुए एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

Image

युजवेंद्र चहल(साभार AP)

राजकोट: युजवेंद्र चहल श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में खेले गए सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले के दौरान एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय टी20 में साझा रूप से भारत के सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ 229 रन के लक्ष्य का बचाव करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मेहमान टीम को 137 रन पर ढेर करके 91 रन से मुकाबला जीत लिया। इसके साथ ही भारत ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया।

फिर बने सबसे सफल भारतीय गेंदबाज

टीम इंडिया की इस जीत के दौरान युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी की और 3 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट चटकाए। युजवेंद्र ने धनंजय डिसिल्वा और चरिथ असलंका को अपना शिकार बनाया। इस मुकाबले में 2 विकेट के साथ ही चहल अंतरराष्ट्रीय टी20 में भुवनेश्वर कुमार के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। दोनों के खाते में अब 90-90 विकेट हो गए हैं। युजवेंद्र चहल ने 90 विकेट 74 मैच में 24.91 के औसत और 8.18 की इकोनॉमी के साथ लिए हैं।

श्रीलंका के खिलाफ है शानदार गेंदबाजी रिकॉर्ड

युजवेंद्र चहल का श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी रिकॉर्ड बेहद शानदार है। चहल ने अपने करियर में सबसे ज्यादा टी20 विकेट श्रीलंका के खिलाफ ही चटकाए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 13 मैच की 13 पारियों में 17.34 के औसत और 8.48 की इकोनॉमी के साथ 23 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23 रन देकर 4 विकेट रहा है। वो किसी एक टीम के खिलाफ 20 से ज्यादा विकेट लेने वाले एकलौते भारतीय गेंदबाज हैं.
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article