टी20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप खिलाड़ी

Fastest Fifty In T20: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5वें टी20 मुकाबले में हार्दिक पांड्या का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों खासकर स्पिनर की जमकर खबर ली और केवल 16 गेंद में अपने टी20 करियर का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फॉर्मेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम है?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Dec 20 2025, 11:41 IST
हार्दिक का सबसे तेज अर्धशतकImage Credit : ICC01 / 08

हार्दिक का सबसे तेज अर्धशतक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल का आखिरी टी20 मुकाबला हार्दिक पांड्या के लिए यादगार रहा। इस मुकाबले में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर न केवल अपने 2000 रन पूरे किए बल्कि अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सबसे तेज अर्धशतक भी लगा दिया। वह भारत के दूसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।

हार्दिक की तूफानी पारीImage Credit : ICC02 / 08

हार्दिक की तूफानी पारी

इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 252 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 25 गेंद में 63 रन बनाए। यह इस सीरीज में उनका दूसरा अर्धशतक था।

भारत के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतकImage Credit : ICC03 / 08

भारत के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो हार्दिक ने इस मुकाबले में 16 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। अब वह भारत के लिए दूसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस लिस्ट में युवराज सिंह का नाम सबसे ऊपर है।

टॉप पर हैं युवराज सिंहImage Credit : ICC04 / 08

टॉप पर हैं युवराज सिंह

फुल मेंबर नेशन की बात करें तो इस लिस्ट में टॉप पर युवराज सिंह का नाम है, जिन्होंने 12 गेंद में हाफ सेंचुरी लगाई थी। उन्होंने यह कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2007 में किया था। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड किसी और खिलाड़ी के नाम है और उस लिस्ट में युवराज नंबर दो पर हैं।

दीपेंद्र के नाम है सबसे तेज फिफ्टीImage Credit : ICC05 / 08

दीपेंद्र के नाम है सबसे तेज फिफ्टी

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी की बात करें तो यह रिकॉर्ड नेपाल के खिलाड़ी दीपेंद्र सिंह ऐरी के नाम है। उन्होंने मंगोलिया के खिलाफ साल 2023 में 9 गेंद में हाफ सेंचुरी पूरी की थी।

नंबर दो पर कॉलिन मुनरोImage Credit : ICC06 / 08

नंबर दो पर कॉलिन मुनरो

फुल मेंबर नेशन की बात करें को युवराज के बाद नंबर दो पर कीवी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो का नाम आता है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2016 में 14 गेंद में अर्धशतक जड़ा था।

नंबर 3 पर डिकॉकImage Credit : ICC07 / 08

नंबर 3 पर डिकॉक

इस लिस्ट में नंबर 3 पर क्विंटन डिकॉक हैं। डिकॉक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2023 में 15 गेंद में अर्धशतक जड़ा था।

नंबर 4 पर शाई होपImage Credit : ICC08 / 08

नंबर 4 पर शाई होप

इस लिस्ट में नंबर 4 पर शाई होप हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2018 में 16 गेंद में फिफ्टी लगाई थी। अब हार्दिक पांड्या भी इस लिस्ट में 16 शामिल हो गए हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!