क्रिकेट

Leaders of Tommorow awards: युवराज सिंह बोले- लोग आप पर हंसेंगे भी, लेकिन सपनों का पीछा करते रहना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2022, 09:59 PM IST

Yuvraj Singh in Leaders of Tommorow Awards 2022: ईटी नाउ न्यूज चैनल द्वारा आयोजित कराए गए लीडर्स ऑफ टूमॉरो अवॉर्ड्स 2022 में भारत के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को भी सम्मानित किया गया। युवराज सिंह ने इस समारोह के दौरान युवाओं को प्रेरित करने के लिए अपना संदेश दिया।

Image

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और टाइम्स नेटवर्क के एमडी और सीईओ एमके आनंद

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह दुनिया भर में करोड़ों खेल प्रेमियों के लिए आदर्श हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान खेल और संघर्ष से जो मिसाल पेश की है वो किसी से छुपी नहीं है। इसलिए जब देश के प्रतिष्ठित व प्रमुख इंग्लिश बिजनेस न्यूज चैनल ईटी नाउ (ET NOW) ने मुंबई में बुधवार को 'आईडीएफसी फर्स्ट बैंक प्रिजेंट्स लीडर्स ऑफ टुमॉरो (एलओटी) अवॉर्ड्स 2022' का आयोजन किया तो युवी को 'यूथ आइकन ऑफ द इयर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

युवराज सिंह को टाइम्स नेटवर्क के एमडी और सीईओ एमके आनंद ने युवराज सिंह को पुरस्कृत किया। इसके बाद युवी ने कुछ खास शब्द भी कहे। युवराज ने कहा, "ये एक उतार-चढ़ाव भरा सफर रहा है। यहां कई ऐसे लोग मौजूद हैं जो प्रेरित करते आए हैं, लोग जिन्होंने सपने सच किए हैं। अपने सपनों पर भरोसा करिए। लोग आप पर हंसेंगे भी जब आप कुछ सोच से हटकर करने की ठानेंगे, और मुझे खुशी है कि आप अपने सपनों पर टिके रहे और जीवन में वो मुकाम हासिल किया जहां आपको किसी के सवाल का जवाब देने की जरूरत नहीं।"

युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2003 से 2017 तक तीनों प्रारूपों में खेले। उन्होंने भारत को टी20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 जिताने में अहम भूमिका निभाई। विश्व कप 2011 के बाद कैंसर की पुष्टि हुई तो उससे भी लड़ते हुए युवी ने वो जंग भी जीती और वापस मैदान पर लौटकर दुनिया का दिल जीत लिया।

युवी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में भारत के लिए 40 टेस्ट में 931 रन बनाए और 9 विकेट लिए। वहीं 304 वनडे में 8701 रन बनाए और 111 विकेट लिए। इसके अलावा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 58 मैचों में 1177 रन बनाए और 28 विकेट झटके।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article