क्रिकेट

यशस्वी ने कर ली थी मुंबई टीम का साथ छोड़ने की तैयारी, फिर रोहित के एक फोन से बदल दिया फैसला

Yashasvi Jaiswal Mumbai Team U Turn: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सितारे यशस्वी जायसवाल के मुंबई में दोबारा वापसी को लेकर एमसीए अध्यक्ष ने एक बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि यशस्वी के मुंबई से बाहर जाने का फैसला बदलने के पीछे रोहित शर्मा का बेहद बड़ा हाथ था।

Image

यशस्वी जायसवाल रोहित शर्मा (फोटो- AP)

Yashasvi Jaiswal Mumbai Team U Turn: भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में एक बड़ा फैसला लेकर सभी को चौंका दिया था, जब उन्होंने मुंबई छोड़कर गोवा की ओर से खेलने का मन बनाया था। लेकिन अब उन्होंने अपने इस फैसले को वापस ले लिया है और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) से NOC रद्द करने की अपील की है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह 2025-2026 घरेलू सत्र में मुंबई के लिए ही खेलना चाहते हैं।

रोहित शर्मा की सलाह ने बदला यशस्वी का मन

इस फैसले के पीछे एक बड़ी भूमिका भारतीय वनडे कप्तान रोहित शर्मा की रही। MCA अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने पुष्टि की कि रोहित शर्मा ने खुद यशस्वी से बात की और उन्हें मुंबई के क्रिकेट की विरासत के बारे में समझाया। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे मुंबई क्रिकेट ने यशस्वी को प्लेटफॉर्म दिया जहां वह अपनी प्रतिभा दिखा सके।

एमसीए अध्यक्ष ने एक इंटरव्यू में कहा कि - “रोहित ने यशस्वी से कहा कि इस करियर स्टेज पर उन्हें मुंबई के साथ ही बने रहना चाहिए। उन्होंने समझाया कि मुंबई जैसी टीम के लिए खेलना गर्व की बात है जिसने अब तक 42 रणजी ट्रॉफी खिताब जीते हैं। रोहित ने यह भी कहा कि यशस्वी को नहीं भूलना चाहिए कि मुंबई क्रिकेट ने ही उन्हें मौके दिए और वह इसके लिए आभारी रहें।”

ओवल टेस्ट के दौरान भी दी थी रोहित ने सलाह

रोहित शर्मा ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए ओवल टेस्ट के तीसरे दिन मैदान में मौजूद रहते हुए यशस्वी से मुलाकात की थी। यशस्वी ने बताया कि उन्होंने रोहित को देखा और उनसे मिलने के बाद केवल एक सीधा संदेश मिला — "खेलते रहो'। यशस्वी ने मैच के बाद मीडिया से कहा था कि- “मैंने रोहित भैया को देखा और उन्हें नमस्ते कहा। उन्होंने बस इतना ही कहा, ‘खेलते रहना।’ यही उनका संदेश था।”

सीनियर खिलाड़ियों से मिल रही प्रेरणा

यशस्वी जायसवाल ने आगे बताया कि रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और शुभमन गिल जैसे सीनियर खिलाड़ियों से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। इन खिलाड़ियों के साथ खेलने और बातचीत करने से उन्होंने अपने खेल और सोच दोनों में सुधार किया है।“मैं लगातार इन खिलाड़ियों से संदेश पाता हूं। रोहित भैया, विराट भैया के साथ खेलते हुए मैं एक व्यक्ति के रूप में बहुत कुछ सीखा हूं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में जो हासिल किया है और खुद को तैयार करने का जो तरीका है, उसने मुझे भी बेहतर बनाया है।“अब जब मैं केएल भैया, गिल भैया जैसे साथियों के साथ खेल रहा हूं और हम खेल को लेकर बातचीत करते हैं, तो वह बहुत दिलचस्प होता है। मैं इस सबका आनंद ले रहा हूं।”

इंग्लैंड सीरीज में शानदार प्रदर्शन

यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में समाप्त हुई इंग्लैंड सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने सीरीज में कुल 411 रन बनाए, जिसमें दो शानदार शतक भी शामिल रहे। यह प्रदर्शन उनके करियर की स्थिरता और परिपक्वता को दर्शाता है।

मुंबई में वापसी से मिली राहत

अब जब यशस्वी ने अपने फैसले को पलट दिया है और मुंबई में ही खेलने का निर्णय लिया है, तो यह मुंबई क्रिकेट के लिए भी एक राहत की खबर है। एक प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी का इस रणजी पावरहाउस टीम में बने रहना आने वाले सीजन में टीम की ताकत बढ़ाएगा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article