क्रिकेट

आईपीएल का शेर इंग्लैंड में सूंघ भी नहीं पाया गेंद, उड़ी गिल्लियां देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2023, 09:51 PM IST

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दूसरे दिन टीम इंडिया के बल्लेबाजोंं ने निराश किया। गिल ने 13 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 469 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने 4 विकेट झटके, लेकिन टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

Image

शुभमन गिल (साभार-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • शुभमन गिल सस्ते में आउट
  • आईपीएल का ऑरेंज कैप होल्डर WTC में फेल
  • स्कॉट बोलैंड ने किया आउट

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के दूसरे दिन टीम इंडिया के बल्लेबाज ने निराश किया। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी जब 469 रन बनाकर आउट हुई तो उम्मीद यही थी कि टीम इंडिया के बल्लेबाज करारा जवाब देंगे, लेकिन हुआ बिल्कुल उल्टा और एक के एक उसने 50 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए।

खासतौर से शुभमन गिल आईपीएल में जिस फॉर्म में थे उनसे खासी उम्मीद थी, लेकिन उन्हें भी अंदाजा भी नहीं लगा और स्कॉट बोलैंड की गेंद गिल्लियां ले उड़ी। गिल 15 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए।

आउट होने के तरीके पर ट्रोल हुए गिल

दरअसल 7वां ओवर स्कॉट बोलैंड डाल रहे थे। चौथी गेंद पर शुभमन गिल को लगा गेंद बाहर की तरफ जा रही है और उन्होंने उसे छोड़ दिया, लेकिन गेंद सीधा उनका ऑफ स्टंप ले उड़ी और वह भौचक्के रह गए।

सोशल मीडिया पर शुभमन गिल के आउट होने के तरीके पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। एक यूजर ने लिखा कि यह आईपीएल नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि गिल को गेंद छोड़ना भी नहीं आता है और आपलोग उसकी तुलना बाबर आजम से करते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आईपीएल और इंग्लैंड में खेलने में बहुत बड़ा अंतर है।

मैच की बात करें ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल 3 विकेट के नुकसान पर 327 रन से आगे खेलना शुरू किया। जल्द ही ट्रेविस हेड 163 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद स्मिथ भी 121 रन बनाकर चलते बने। कैरी और कमिंस ने 51 रन की साझेदारी की लेकिन सिराज की गेंदबाजी ने टीम इंडिया को कुछ हद तक मैच में वापस ला दिया और ऑस्ट्रेलिया को 469 रन पर रोक दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article