क्रिकेट

WTC Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी, बालासोर रेल हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 7, 2023, 03:25 PM IST

India vs Australia WTC Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल मैदान पर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है। इस पांच दिवसीय महामुकाबले से पहले राष्ट्रीय गान के समय दोनों टीमों के खिलाड़ियों अपने हाथों में काली पट्टी बांधे नजर आए। ये बालासोर रेल हादसे के मृतकों को खिलाड़ियों की श्रद्धांजलि है।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी
  • बालासोर रेल हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

IND vs AUS WTC Final 2023: लंदन के द ओवल मैदान पर आज से भारत और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमों के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया, जिसको 'द अल्टीमेट टेस्ट' का नाम दिया गया है। दोनों टीमें जब आज मैदान पर राष्ट्रीय गान के लिए उतरीं तो सभी खिलाड़ियों व अंपायरों ने हाथों में काली पट्टी बांधी हुई थी।

दोनों टीमों के खिलाड़ी इस मैच में बालासोर रेल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधकर उतरे हैं। गौरतलब है कि ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे में तकरीबन 288 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी और ना जाने कितने घायल हुए हैं।

काली पट्टी बांधे भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी राष्ट्रीय गान के दौरान काफी भावुक नजर आए और कई खिलाड़ियों के सिर झुके हुए थे। मैदान में दर्शक भी शांति से इस मौके पर रेल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दे रहे थे।

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच ओवल के मैदान पर इस पांच दिवसीय महामुकाबले में कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा रही है। भारतीय टीम की अगुवाई रोहित शर्मा कर रहे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी पैट कमिंस के हाथों में है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article