क्रिकेट

WTC Final 2025: डब्ल्यूटीसी फाइनल में ये होगी ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी चुनौती, लायन ने किया खुलासा

World Test Championship 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और द.अफ्रीका की टीम के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। इस मुकाबले से पहले नाथन लायन ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी चुनौती को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है।

Image

नाथन लायन (फोटो -ICC)

World Test Championship 2025: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन का मानना है कि भले ही उनकी टीम ने आईसीसी के सभी प्रारूपों में ट्रॉफी जीतने का अनुभव हासिल कर लिया हो, लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला एक अलग ही चुनौती होगी। उन्होंने कहा कि लॉर्ड्स में ड्यूक गेंद के साथ विदेशी परिस्थितियों में यह मैच खेला जाएगा, जो बेहद मुश्किल हो सकता है।

ऑस्ट्रेलिया 11 जून से शुरू हो रहे डब्ल्यूटीसी फाइनल में गत विजेता के तौर पर उतरेगा। उनकी टीम में पिछले डब्ल्यूटीसी फाइनल के अलावा 2015 और 2023 का वनडे विश्व कप तथा 2021 का टी20 विश्व कप जीतने वाले कई अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं।

"अनुभव हमारे पक्ष में, लेकिन मैदान पर सब बेमानी"

आईसीसी के हवाले से लियोन ने कहा, "हमारी टीम में तीन वनडे विश्व कप, एक टी20 विश्व कप और दो साल पहले डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतने वाले खिलाड़ियों का अनुभव है। यह अनुभव और बड़े मैचों के दबाव को संभालने की क्षमता हमारे लिए फायदेमंद हो सकती है। लेकिन जब आप मैदान पर उतरते हैं, तो अतीत के रिकॉर्ड का कोई मतलब नहीं रह जाता।"उन्होंने आगे कहा, "दक्षिण अफ्रीका के पास कुछ विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं और निस्संदेह, उनके गेंदबाज भी अविश्वसनीय हैं। यह एक बड़ी चुनौती होगी।"

"ड्यूक गेंद और स्विंगिंग पिच पर टेस्ट होगा बल्लेबाजों की क्षमता का"

इंग्लैंड की पिच और मौसम की स्थिति में गेंदबाजों को अच्छी स्विंग मिलती है, जबकि ऑस्ट्रेलिया में तेज गेंदबाजों को अधिक उछाल मिलता है। ऑस्ट्रेलिया में घरेलू मैचों में कूकाबुरा गेंद का इस्तेमाल होता है, जो पुरानी होने के बाद स्पिनरों के लिए मददगार साबित होती है। लेकिन लॉर्ड्स में ड्यूक गेंद के साथ खेला जाने वाला यह मुकाबला पूरी तरह अलग होगा।लियोन ने कहा, "यह मैच ड्यूक गेंद से खेला जाएगा और विदेशी परिस्थितियों में होगा। दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण एक-दूसरे के सामने होंगे, जो इस मुकाबले को और भी दिलचस्प बना देगा। बल्लेबाजों के लिए यह एक कड़ी परीक्षा होगी।"

मुकाबला कब और कहां होगा?

मैच: WTC फाइनल (ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका)

तारीख: 11 जून से

स्थान: लॉर्ड्स, लंदन

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में अपना पहला डब्ल्यूटीसी खिताब बरकरार रखने की कोशिश करेगी, जबकि दक्षिण अफ्रीका पहली बार इस फाइनल में पहुँचा है और वह ऐतिहासिक जीत हासिल करना चाहेगा।यह टकराव निश्चित रूप से टेस्ट क्रिकेट के शुद्धतम रूप का एक यादगार मुकाबला साबित होगा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article