WTC Final 2023, IND vs AUS: लंदन के ऐतिहासिक मैदान द ओवल पर 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले की शुरुआत होगी। इस मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से जैसी मजबूत टीम से होगी। लेकिन इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले भारत के लिए बुरी खबर सामने आई है। भारत टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेट प्रैक्टिस के दौरान रोहित के बाएं अंगूठे में चोट लग गई। हालांकि, उनके चोट को ज्यादा गंभीर नहीं बताया गया है।
नेट्स पर जमकर बहा रहे हैं पसीना
आईपीएल 2023 के खत्म होने के बाद भारतीय स्क्वाड के खिलाड़ी बारी-बारी से इंग्लैंड पहुंचे। इस में सबसे पहले विराट कोहली, मोहम्मद शमी, रवि अश्विन सहित अन्य सहयोगी स्टाफ पहुंचे। भारतीय खिलाड़ी इन दिनों जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस दौरान रोहित भी नेट्स पर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे थे।
कप्तानी और उपलब्धियों को लेकर क्या बोले रोहित
इस बीच, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए। इस दौरान रोहित शर्मा से उनकी कप्तानी और उससे जुड़ी उपलब्धियों को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, "मैं मैच और चैंपियनशिप जीतना चाहता हूं। आप इसके लिए ही खेलते हो। कुछ खिताब और असाधारण सीरीज जीतना अच्छा रहेगा।" इसके अलावा पिच और स्थिति को लेकर कहा कि पिच और कंडीशन बदलती रहती है। वहीं, सभी खिलाड़ियों से बोले की वे तैयार रहें।
