क्रिकेट

WPL 2025: विमेंस प्रीमियर लीग के शेड्यूल का ऐलान, पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन का सामना इस टीम से

Womens Premier League Schedule, Match Date, Venue: विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है। टूर्नामेंट का रोमांच 14 फरवरी से शुरू होगा, जो 15 मार्च तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना गुजरात जायंट्स से होगा।

Image

विमेंस प्रीमियर लीग (साभार: BCCI/WPL)

Womens Premier League Schedule, Match Date, Venue: विमेंस प्रीमियर लीग का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। बीसीसीआई ने गुरुवार को डब्ल्यूपीएल 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का आगाज 14 फरवरी से वड़ोदरा में होगा और खिताबी मुकाबला 15 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा। WPL के तीसरे संस्करण का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लोर और गुजरात जायंट्स के बीच होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम होगा। लीग का रोमांचक मुकाबला चार शहरों में खेला जाएगा। इसमें वड़ोदरा, बेंगलुरु, लखनऊ और मुंबई में रोमांचक मुकाबले खेले जांएगे।

मैच संख्यादिनतारीखसमयघरेलू टीमविरोधी टीमस्थल
1शुक्रवार14-फरवरी-257.30 PMगुजरात जायंट्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरवडोदरा
2शनिवार15-फरवरी-257.30 PMमुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सवडोदरा
3रविवार16-फरवरी-257.30PMगुजरात जायंट्सयूपी वारियर्सवडोदरा
4सोमवार17-फरवरी-257.30 PMदिल्ली कैपिटल्सयूपी वारियर्सवडोदरा
5मंगलवार18-फरवरी-257.30 PMगुजरात जायंट्समुंबई इंडियंसवडोदरा
6बुधवार19-फरवरी-257.30 PMयूपी वारियर्सदिल्ली कैपिटल्सवडोदरा
7गुरुवार20-फरवरी-257.30 PMरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरमुंबई इंडियंसबेंगलुरु
9शनिवार22-फरवरी-257.30 PMदिल्ली कैपिटल्सयूपी वारियर्सबेंगलुरु
11सोमवार24-फरवरी-257.30 PMरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरयूपी वारियर्सबेंगलुरु
13बुधवार26-फरवरी-257.30 PMरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरमुंबई इंडियंसबेंगलुरु
15शुक्रवार28-फरवरी-257.30 PMदिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंसबेंगलुरु
16शनिवार1-मार्च-257.30 PMरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरदिल्ली कैपिटल्सबेंगलुरु
18सोमवार3-मार्च-257.30 PMयूपी वारियर्सगुजरात जायंट्सलखनऊ
21गुरुवार6-मार्च-257.30 PMयूपी वारियर्समुंबई इंडियंसलखनऊ
22शुक्रवार7-मार्च-257.30 PMगुजरात जायंट्सदिल्ली कैपिटल्सलखनऊ
23शनिवार8-मार्च-257.30 PMयूपी वारियर्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरलखनऊ
25सोमवार10-मार्च-257.30 PMमुंबई इंडियंसरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरमुंबई
26मंगलवार11-मार्च-257.30 PMमुंबई इंडियंसरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरमुंबई
27बुधवार12-मार्च-257.30 PMएलिमिनेटरTBDमुंबई
29शुक्रवार14-मार्च-257.30 PMफाइनलTBDमुंबई

इस स्टेडियम में खेला जाएगा ओपनिंग मैच

विमेंस प्रीमियर लीग का ओपनिंग मैच वड़ोदरा के नए बने बीसीए स्टेडियम में होगी। टूर्नामेंट के ओपनिंग मुकाबले में गुजरात जायंट्स (जीजी) का मुकाबला पिछले चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। वड़ोदरा में कुल छह मैच खेले जाएगे। इसके बाद बेंगलुरु में मैच खेले जाएंगे। आरसीबी अपना पहला घरेलू मैच 21 फरवरी को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ खेलने उतरेगी। इसके बाद लखनऊ में 3 मार्च से मुकाबले खेले जाएंगे। इसी तरह 10 मार्च से मुंबई में मुकाबले की शुरुआत होगी। इसके अलावा एलिमिनेटर और खिताबी मुकाबला भी मुंबई में खेला जाएगा।

टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में

प्लेऑफ में वर्चस्व की लड़ाई अपने चरम पर होगी। लीग मुकाबले के बाद पॉइंट टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेंगी। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें 13 मार्च को होने वाले एलिमिनेटर में भिड़ेंगी। इसके बाद अंतिम मुकाबला 15 मार्च को खेला जाएगा।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article