क्रिकेट

RCB vs UPW, WPL 2025: यूपी वारियर्स के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के बेंगलुरू लेग में सोमवार को यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच भिड़ंत होगी। मुंबई के खिलाफ रोमांचक हार के बाद आरसीबी जीत की पटरी पर वापस लौटने की कोशिश की।

Image

आरसीबी बनाम यूपी वॉरियर्स मैच प्रीव्यू

बेंगलुरु: कप्तान स्मृति मंधाना की शानदार फॉर्म, मध्यक्रम के बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन तथा घरेलू दर्शकों के अपार समर्थन के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) सोमवार को यूपी वारियर्स के खिलाफ बेहतर खेल दिखाकर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा। भारतीय उप कप्तान मंधाना लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने भारत और अपनी फ्रेंचाइजी टीम के लिए जो पिछले 10 मैच खेले हैं उनमें उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं।

जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी आरसीबी

आरसीबी की टीम हालांकि दीप्ति शर्मा की अगुवाई वाली टीम को किसी भी तरह से हल्के से लेने की गलती नहीं करेगी जो सत्र की अपनी पहली जीत हासिल करके उत्साह से भरी है। मंधाना की अगुवाई वाली टीम ने अपने पहले दोनों मैच जीत कर इस सत्र की शानदार शुरुआत की थी लेकिन पिछले मैच में उसे हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था।

आरसीबी का अबतक शानदार रहा है प्रदर्शन

आरसीबी ने अब तक तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है और उसके खिलाड़ी पिछली हार को भूलकर जीत की राह पर लौट के लिए प्रतिबद्ध होंगे। आरसीबी अभी तीन मैच में पांच अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर है और उसका नेट रन रेट भी अच्छा है। दूसरी तरफ वॉरियर्स का प्रदर्शन अभी तक बहुत अच्छा नहीं रहा है और वह तीन मैच में से केवल एक मैच जीत पाई है। उसकी टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। वॉरियर्स की टीम हालांकि अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हार का बदला चुकता करने में सफल रही थी और आरसीबी के खिलाफ वह अधिक आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी।

टीम इस प्रकार हैं:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:

स्मृति मंधाना (कप्तान), कनिका आहूजा, एकता बिष्ट, चार्ली डीन, किम गार्थ, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हीथर ग्राहम, वीजे जोशीथा, सब्बिनेनी मेघना, नज़हत परवीन, जगरावी पवार, एलिसे पेरी, राघवी बिस्ट, स्नेह राणा, प्रेमा रावत, रेणुका सिंह, जॉर्जिया वेरेहम, डैनियल व्याट।

यूपी वारियर्स: दीप्ति शर्मा (कप्तान), अंजलि सरवानी, चमारी अथापथु, उमा छेत्री, सोफी एक्लेस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़, अरुशी गोयल, क्रांति गौड़, ग्रेस हैरिस, चिनेले हेनरी, पूनम खेमनार, अलाना किंग, ताहलिया मैकग्रा, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, गौहर सुल्ताना, साइमा ठाकोर, दिनेश वृंदा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article