क्रिकेट

WPL 2025, RCB vs MI Dream11 Prediction: रॉयल्स चैलेंजर्स बेंग्लुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11 टीम

WPL 2025, RCB W vs MI W Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Royal Challengers Bengaluru Women vs Mumbai Indians Women Match Playing X1: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के सातवें मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु का सामना एक बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। इस मुकाबले के आगाज से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम।

Image

वीमेंस प्रीमियर लीग के सातवें मुकाबले में आरसीबी का सामना मुंबई इंडियंस से होगा।

Photo : Times Now Digital

WPL 2025, RCB W vs MI W Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Royal Challengers Bengaluru Women vs Mumbai Indians Women Match Playing X1: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) का रोमांच जारी है। टूर्नामेंट के सातवें मुकाबले में दो चैम्पियन टीमों का आमना-सामना होगा। डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु और एक बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस ने दो मैच खेले हैं, जिसमें पहले मुकाबले में मुंबई को दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि अपने दूसरे मुकाबले में गुजरात जायंट्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी। वहीं, आरसीबी के प्रदर्शन पर नजर डालें तो स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम ने भी दो मैच खेले हैं और दोनों ही मुकाबलों में जीत हासिल की है। आरसीबी को अपने पहले मुकाबले में गुजरात जायंट्स और दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत मिली है। अब टीम की नजर मौजूदा सीजन में लगातार तीसरी जीत हासिल करने पर है।

RCB W vs MI W Match, रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु और मुंबई इंडियंस

दिनांक: 21 फरवरी 2025

समय: 7:30 PM

मैदान: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंग्लुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु और मुंबई इंडियंस ड्रीम-11 भविष्यवाणी (RCB W vs MI W Match Dream11 Team-1)

विकेटकीपर: यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष।

बल्लेबाज: एलिसा पेरी, डेनिएल व्याट-हॉज, स्मृति मंधाना।

ऑलराउंडर: अमेलिया केर, नताली साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, जॉर्जिया वेरेहम।

गेंदबाज: शबनिम इस्माइल, रेणुका सिंह ठाकुर।

रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु और मुंबई इंडियंस कप्तान और उप कप्तान (RCB W vs MI W Match Captain and Vice Captain)

कप्तान: नताली साइवर-ब्रंट।

उप-कप्तान: हेले मैथ्यूज।

रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु का स्क्वॉड (Royal Challengers Bengaluru Women Squad)

स्मृति मंधाना (कप्तान), सब्बीनेनी मेघना, ऋचा घोष, एलिसे पेरी, जॉर्जिया वेरेहम, स्नेहा राणा, नुजहत परवीन, हीथर ग्राहम, रेणुका सिंह, चार्ली डीन, एकता बिष्ट, किम गर्थ, कनिका आहूजा, डैनी व्याट (ट्रेडेड), प्रेमा रावत, जोशिता वीजे, राघवी बिस्ट, जाग्रवी पवार।

मुंबई इंडियंस का स्कॉड (Mumbai Indians Women Squad)

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अक्षिता माहेश्वरी, पारुनिका सिसौदिया, अमनदीप कौर, हेले मैथ्यूज, सैका इशाक, अमनजोत कौर, जिन्तिमनी कलिता, सजीवन सजना, अमेलिया केर, कीर्तन बालाकृष्णन, संस्कृति गुप्ता, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, शबनिम इस्माइल, जी कमलिनी, नताली साइवर-ब्रंट, यास्तिका भाटिया।

(*Disclaimer: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article